Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 में रोल पाने के लिए इस एक्टर ने मुंडवाया सिर, महीनों ऑडिशन देने के बाद मिला मौका

Bimal Oberoi On Bagging Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म के हर एक किरदार को खूब सराहा जा रहा है. फिल्म में शिरानी, बलूचिस्तान यूनाइटेड फोर्स के नेता का रोल एक्टर बिमल ओबेरॉय ने निभाया है.

Bimal Oberoi On Bagging Dhurandhar

Bimal Oberoi On Bagging Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हर एक काफी दिलचस्प और खास है. फिल्म में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस फिल्म से एक नई पहचान हासिल कर ली है. फिल्म में बलूचिस्तान यूनाइटेड फोर्स के नेता शिरानी का किरदार एक्टर बिमल ओबेरॉय ने निभाया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विमल ने अपनी किरदार को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने अपना सिर तक मुंडवा दिया. वहीं इसके लिए उन्हें महीनों ऑडिशन भी देना पड़ा था.

मुंडवाया सिर, महीनों दिए ऑडिशन

इंटरव्यू में बिमल ओबेरॉय ने कहा- “फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट हो चुका था और वे शिरानी के किरदार के लिए किसी की तलाश कर रहे थे. मैंने कुछ महीनों में कई बार ऑडिशन दिया. वे फीडबैक के लिए ऑडिशन भेजते, फिर मुझे दोबारा बुलाते, ये सिलसिला चलता रहा. फिर मेरी मुलाकात आदित्य धर से हुई और उन्होंने मुझसे असली दाढ़ी बढ़ाने और सिर मुंडवाने को कहा. मैंने तुरंत हां कह दी क्योंकि ये एक शानदार रोल था. इसके लिए मैंने काफी तैयारी की.”

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले बिमल ओबेरॉय?

रणवीर सिंह संग काम करने को लेकर बिमल ने कहा कि, “रणवीर फिल्म में पूरी तरह डूबे हुए थे. फिल्म उन्हीं की थी. शूटिंग के दौरान, वो सिर्फ हमजा ही नहीं थे बल्कि फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे. वो ये सुनिश्चित करते थे कि अगर कोई नया व्यक्ति प्रोडक्शन में शामिल हो, क्योंकि मैं काफी देर से जुड़ा था, तो सब कुछ ठीक से हो. मेरे एक अहम सीन से पहले हमारी बातचीत हुई थी. उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि मेरे आस-पास सब कुछ एकदम सही हो. इस तरह का सहज माहौल बहुत जरूरी होता है.”

धुरंधर के बाद इस फिल्म में करेंगे काम

बता दें बिमल ओबेरॉय एक लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने दलेर मेहंदी के गाने ‘बोलो ता रा रा’ से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ में भी देखा गया. हालांकि वो किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. वहीं धुरंधर 2 से उन्हें अच्छी पहचान मिल रही है. बिमल ने ये भी बताया कि उनके पास कई फिल्में हैं. वो डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में भी नजर आएंगे. बिमल ने बताया कि, ‘धुरंधर के बाद मुझे प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन मिली है और हमने शूटिंग शुरू कर दी है.”

---विज्ञापन---

First published on: Mar 29, 2026 10:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola