Dabangg Director on Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच दंबग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है। दंबग में सलमान खान के साथ काम करने वाले अभिनव कश्यप ने उन्हें काफी बुरा भला कहा है। अभिनव कश्यप ने सलमान को गुंडा, बदतमीज और गंदा इंसान बताया है। साथ ही कहा कि सलमान खान को एक्टिंग करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि अभिनव कश्यप ने सलमान को लेकर क्या कुछ कहा है।
गुंडा, बदतमीज और गंदा इंसान…
साल 2010 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने स्क्रिन से बात करते हुए सलमान खान की काफी आलोचना की है। डायरेक्टर ने सलमान को ‘गुंडा’ और उनके परिवार को बदला लेने वाला बताया है। अभिनव कश्यप ने कहा कि सलमान खान कभी किसी काम में शामिल नहीं होते। उन्हें कभी भी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें पिछले 25 साल में कभी भी एक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं रहा। वो फिल्म के सेट पर काम करने के लिए आकर एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने का काफी शौक है, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वो एक गुंडा, बदतमीज और गंदा इंसान हैं।
🚨🫢#AbhinavKashyap, who directed #Dabangg, has alleged that #SalmanKhan is a “gunda” and claimed the Khan family is vindictive, saying, They control the whole Bollywood system..
Any Comments?? pic.twitter.com/ciWtVnMHho---विज्ञापन---— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 7, 2025
सलमान के परिवार पर साधा निशाना
अभिनव कश्यप यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान के परिवार पर भी निशाना साधा है। अभिनव ने कहा कि सलमान ही बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं। वे एक ऐसे परिवार से आते हैं जो पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। ये परिवार इस प्रक्रिया को जारी रखे हुए हैं। ये परिवार इस स्टार सिस्टम की पूरी प्रक्रिया को कंट्रोल करता है। अगर आप उन लोगों से सहमत नहीं होते, तो वे लोग आपके पीछे पड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैने किसी का करियर नहीं खाया और न ही…’, वीकेंड का वार में ये क्या बोल गए सलमान खान?
अभिनव का करियर
अभिनव के करियर की बात करें तो उन्होंने दबंग के बाद साल 2013 में रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा की फिल्म ‘बेशरम’ का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में रणबीर और पल्लवी के अलावा ऋषि कपूर, नीतू कपूर और जावेद जाफरी भी लीड रोल में थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।