Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Allahbadia विवाद में सेलेब्स का आया रिएक्शन! मीका सिंह से ध्रुव राठी तक- किसने क्या कहा?

Ranveer Allahbadia Controversy: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के विवाद पर जानी-मानी हस्तियों का भी रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको भी बताते हैं किसने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया अपने कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब जाने-माने सेलेब्स भी उनके इस विवाद पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में मशहूर सिंगर मीका सिंह ने यूट्यूबर की आलोचना की। साथ ही उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट शो की भी निंदा की। वहीं मीका के साथ-साथ फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी इस पर अपना बयान जारी किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किस-किसने इस कॉन्ट्रोवर्शियल पर रिएक्ट किया?

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam Box Office Report: 5वें दिन भी चला फिल्म का जादू, जानें अब तक की कमाई कितनी?

---विज्ञापन---

जानी-मानी हस्तियों ने किया रिएक्ट

रणवीर के इस विवाद पर मीका सिंह, राखी सावंत, मनोज बाजपेयी, इम्तियाज अली और ध्रुव राठी जैसी सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। बता दें समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा ने काफी कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिए। वहीं रणवीर के स्टेटमेंट पर काफी बवाल भी मचा। महाराष्ट्र और असम में उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई।

---विज्ञापन---

क्या बोले मीका?

मीका सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की। साथ ही कहा, ‘निराशा होती है कि जब दिलजीत दोसांझ और मुझ जैसे कलाकारों के गानों पर बैन लग जाता है। तुम लोगों को रणवीर जैसे गधे लोग नजर नहीं आते? तुम्हारा फर्ज बनता है कि इन जैसे गधे लोगों के कंटेंट को रोक सको।’ वहीं राखी सावंत ने रणवीर के विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा कि गलती सबसे होती है उन्हें माफ कर दो।

ध्रुव राठी ने भी शेयर की प्रतिक्रिया

ध्रुव राठी भी इस पर प्रतिक्रिया साझा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘जो भी उन्होंने कहा वो सरासर गलत है। लेकिन पुलिस और नेता उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जो काफी गलत है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें जान बूझकर परेशान किया जा रहा है।’ वहीं बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और डायरेक्टर इम्तियाज अली भी इस विवाद को गलत बता चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को एक्स गर्लफ्रेंड Nikki Sharma का मिला सपोर्ट? क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयर

First published on: Feb 12, 2025 10:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola