Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Allahbadia को एक्स गर्लफ्रेंड Nikki Sharma का मिला सपोर्ट? क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयर

Ranveer Allahbadia Ex Girlfriend Nikki Sharma: रणवीर अल्लाहबादिया की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। वहीं हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Ex Girlfriend Nikki Sharma: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की कॉन्ट्रोवर्सी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट करने के बाद उन पर महाराष्ट्र और असम में केस दर्ज हो गया है। वहीं बॉलीवुड दिग्गजों से लेकर नेताओं तक उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इससे पता चल रहा है कि वो रणवीर को सपोर्ट कर रही हैं। उनकी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर निक्की ने क्या पोस्ट किया?

यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar-Loveyapa BO Collection: जुनैद खान और हिमेश रेश्मिया की फिल्मों की 5वें दिन की कमाई कितनी?

---विज्ञापन---

पोस्ट में क्या लिखा?

रणवीर अल्लाहबादिया के विवाद के बाद उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में आ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आपकी बॉडी सिर्फ खाना रिजेक्ट नहीं करती, वो एनर्जी भी रिजेक्ट करती है। अगर आपकी बॉडी कोई कुछ जगहों को, लोगों को या चीजों को रिजेक्ट करने लगती है तो ट्रस्ट करो उसे और सुनो।’

---विज्ञापन---

कुछ दिन पहले हुआ था ब्रेकअप

बता दें कुछ दिन पहले ही निक्की के साथ रणवीर की ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। वहीं निक्की ने रणवीर के दोनों सोशल मीडिया अकाउंट को अनफॉलो भी कर दिया है। इससे साफ पता चलता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। इसके बाद क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करना चर्चाओं का विषय बन गया है।

विवाद के बाद मचा घमासान

समय रैना के शो में दिए विवादित बयान के बाद से रणवीर को काफी हेट्स मिल रही हैं। लोग उन्हें काफी उलटा-सीधा बोल रहे हैं। वहीं बीते दिन ये मामला संसद में भी उठाया गया। साथ ही उनके घर पुलिस ने भी दस्तक दी। हालांकि यूट्यूबर अपनी गलती की माफी मांग चुके हैं। वहीं रणवीर के साथ-साथ शो के होस्ट समय रैना और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा पर भी केस दर्ज हो चुका है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam को टक्कर देंगी Emraan Hashmi की ये दो फिल्में, थिएटर्स में होने जा रहीं Re-Release

First published on: Feb 12, 2025 07:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola