Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanam Teri Kasam Box Office Report: 5वें दिन भी चला फिल्म का जादू, जानें अब तक की कमाई कितनी?

Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 5: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की मूवी 9 साल बाद री-रिलीज हुई है। मूवी सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 5: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की ‘सनम तेरी कसम’ मूवी ने 9 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वहीं 7 फरवरी को रिलीज हुई इस मूवी के साथ ‘बैडएस रवि कुमार’ और ‘लवयापा’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। लेकिन इनके बावजूद 9 साल पुरानी मूवी ने कमाल कर दिखाया और दोनों मूवीज से सबसे ज्यादा कलेक्शन कर डाला। आइए आपको भी बताते हैं मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना हुआ है?

यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar-Loveyapa BO Collection: जुनैद खान और हिमेश रेश्मिया की फिल्मों की 5वें दिन की कमाई कितनी?

---विज्ञापन---

अब तक की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनम तेरी कसम ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का बिजनेस किया। सिनेमाघरों में पहले दिन मूवी ने 1.3 करोड़ की कमाई कर सबको हैरान कर दिया। वहीं बीते सोमवार को मूवी ने 3.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि बीते मंगलवार को मूवी की कमाई में 10% की गिरावट देखने को मिली। पांचवें दिन मूवी ने 3 करोड़ की कमाई की। वहीं पांच दिनों में मूवी 21.75 करोड़ की कमाई कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

‘सनम तेरी कसम’ के साथ ये दो मूवीज हुईं रिलीज

‘सनम तेरी कसम’ के साथ जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ भी रिलीज हुई। वहीं हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ ने भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी। 9 साल पुरानी मूवी ने दोनों मूवीज को धूल चटा दी।

9 साल पहले कितनी की थी कमाई?

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की री-रिलीज मूवी से लोगों के इमोशन्स जुड़े हैं। साल 2016 में आई ये मूवी सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी। तब 25 करोड़ की बजट में बनी इस मूवी ने सिर्फ 9 करोड़ का कारोबार ही किया था। वहीं अब री-रिलीज के बाद इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam को टक्कर देंगी Emraan Hashmi की ये दो फिल्में, थिएटर्स में होने जा रहीं Re-Release

First published on: Feb 12, 2025 08:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola