Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कोई मुझे ट्रॉफी नहीं…’ सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली किस पर हुईं आग बबूला?

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की तंबोली सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे यूजर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। आइए आपको भी बताते हैं निक्की ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो का फिनाले करीब आ गया है। वहीं टॉप 5 फाइनलिस्ट भी रिवील हो चुके हैं। शो को लेकर निक्की तंबोली अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ उनकी कुकिंग स्किल्स की तारीफ की जाती है तो वहीं दूसरी ओर वो शो में बहसबाजी के लिए भी चर्चित हैं। इसको लेकर अक्सर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। हाल ही में उन पर लेटेस्ट एपिसोड में फैसल शेख को धोखा देना का आरोप लगा था। अब एक्ट्रेस इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर निक्की ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के ग्रैंड फिनाले में किसकी एंट्री तय, किसपर एलिमिनेशन की तलवार?

---विज्ञापन---

निक्की ने फैसल को दिया धोखा?

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला था कि एक चुनौती में कंटेस्टेंट्स को ब्राउन राइस डिश बनानी थी, इसके चलते फैसल ने निक्की की मदद मांगी थी। फैसल ने उस दौरान निक्की से ब्राउन राइस में इस्तेमाल होने वाले मुख्य इंग्रेडिएंट्स प्रॉन्स मांगे थे जो निक्की ने देने से इनकार कर दिया था। निक्की के इस फैसले से फैसल परेशान हो गए थे। वहीं जजेस ने भी उन्हें चिढ़ाते हुए कहा था कि एक सबक सीखा है।

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स को क्या बोलीं निक्की?

वहीं सोशल मीडिया पर निक्की के इस बिहेवियर की काफी आलोचना की गई थी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार अब निक्की ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा,’मैं आजकल अपने विश्वासघात के बारे में बहुत कुछ पढ़ रही हूं। मास्टरशेफ एक वो शो है जहां दिखाना होता है कि किसके पास कितनी सामग्री है और कौन उसका इस्तेमाल करके कितना अच्छा खाना बना पाता है। अगर मैं चैलेंज नहीं जीतती हूं तो कोई मुझे ट्रॉफी नहीं देगा। सोशल मीडिया पर टाइम बर्बाद करने से अच्छा मैं खुद पर गर्व महसूस करना बेहतर समझती हूं। कुत्ते पीछे भोंकते ही हैं, लेकिन सामने खड़े होना हिम्मत की बात है, ठीक वैसे ही जैसे शेरनी खड़ी रहती है।’

---विज्ञापन---

शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट

बता दें सेलेब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले करीब है। वहीं शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। इनमें फैसल शेख, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश और गौरव खन्ना शामिल हैं। शो में अक्सर निक्की और गौरव के बीच भी बहसबाजी देखने को मिलती रहती है।

यह भी पढ़ें: मुंबई के थिएटर्स से हटाई गई ‘सिकंदर’? इन फिल्मों ने ली सलमान खान की मूवी की जगह

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 09:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola