Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के इस कंटेस्टेंट को मिला बेस्ट डिश का खिताब, फैंस बोले- सुपरस्टार…

Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के इस टॉप कंटेस्टेंट को बेस्ट डिश का खिताब मिला है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सुपरस्टार तक कह रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सदस्य की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट्स मिल गए हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में इन टॉप में से एक कंटेस्टेंट ने जजेस को अपनी कुकिंग स्किल्स से इंप्रेस कर बेस्ट डिश का खिताब जीत लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सुपरस्टार बोल रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम आखिर किस सदस्य की बात कर रहे हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट जिसने बेस्ट डिश का खिताब जीता है?

यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द होगी इन 5 मूवीज-सीरीज की छुट्टी, फटाफट देख लें वरना होगा पछतावा

---विज्ञापन---

वेजिटेरियन होने के बाद भी बनाई लॉब्स्टर डिश

हम जिस सदस्य की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना हैं। लेटेस्ट एपिसोड में गौरव की डिश सबसे बेहतरीन रही। साथ ही उन्होंने रणवीर बरार की भी तारीफ बटोरी। शाकाहारी होने के बावजूद भी गौरव ने नॉन वेजिटेरियन डिश लॉबस्टर को बड़े ही बेहतरीन तरीके से बनाया। इसके लिए जजेस ने भी उनकी खूब तारीफ की।

क्या बोले फैंस?

वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उन्हें सुपरस्टार बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘खाना बनाने से पहले वो कितने नर्वस लग रहे थे लेकिन जैसे ही उनकी डिश ने जजेस का दिल जीत लिया, उसके तुरंत बाद उनके चेहरे की स्माइल देखने शानदार था।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गौरव ने अपनी डिश को इतनी खूबसूरती से चमकाया कि वो टास्क ही जीत गए।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये कंटेस्टेंट्स हुए शो से बाहर

बता दें जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब जा रहा है वैसे ही फैंस की थी एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। गौरव, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली और फैजल शेख टॉप 5 में शामिल हो गए हैं। वहीं हाल ही में अर्चना गौतम भी शो से बाहर हो चुकी हैं। इससे पहले चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का, उषा नाडकर्णी और कबिता सिंह भी शो से आउट हो चुकी हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ के कंधे में चोट लगने से उन्हें भी शो से अलविदा लेना पड़ गया था।

यह भी पढ़ें: Aashram में बाबा निराला की गद्दी हिलाने वाली पम्मी कौन? एक खिलाड़ी कैसे बनी बॉबी की हीरोइन?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2025 10:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola