Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरी बार मां बनीं Sonam Kapoor, एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को दिया जन्म

Sonam Kapoor Welcome Second Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी.

Sonam Kapoor Welcome Second Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस का घर आज खुशियों से खिल उठा है. सोनम दूसरी बार मां बन गई हैं. एक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है. फैंस लगातार कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने दी खुशखबरी

सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है.’ पोस्ट में आगे एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और विशाल हो गए हैं. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं. प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु.’

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर

बता दें कि सोनम कपूर काफी दिनों से अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं. एक्ट्रेस ने आनंद आहूजा संग सालों डेटिंग के बाद 8 मई 2018 को शादी की थी और अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था. नए बेटे के आगमन से सोनम काफी खुश हैं. उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया. फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 11:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola