Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईरान-इजराइल-अमेरिका की जंग में बॉलीवुड हो रहा तगड़ा नुकसान, दो फिल्मों की दुबई में चल रही शूटिंग रद्द

इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का का असर पूरी दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड पर भी इसका सीधा प्रभाव नजर आने लगा है.

King movie

इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनियाभर में दिखने को मिल रहा है. अब ये युद्ध सिर्फ वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्मी दुनिया पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है. बॉलीवुड की कई फिल्में हर साल अरब देशों में फिल्माई जाती हैं. ऐसे में अब तनावपूर्ण हालात के चलते फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. दुबई जैसे शहरों में अबतक कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.

दुबई के लिए रद्द हुई शूटिंग

युद्ध के वर्तमान हालात को देखते हुए कई फिल्मों की शूटिंग दुबई से शिफ्ट की जा रही है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसकी दुबई शूटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है. ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का एक गाना दुबई में शूट होना था, लेकिन अब यह गाना मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा.

---विज्ञापन---

मुंबई शिफ्ट हुई शाहरुख की ‘किंग’

यही हाल शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का भी है. इसकी शूटिंग भी दुबई से कैंसल होकर मुंबई शिफ्ट हो गई है. ‘किंग’ की पूरी टीम मुंबई लौट आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए दुबई में एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट होना था, लेकिन युद्ध के चलते फिलहाल सबकुछ टाल दिया गया है. ऐसे में खाड़ी देशों में बॉलीवुड की शूटिंग, प्रमोशन और इवेंट्स पर असर पड़ रहा है, जिसे इंडस्ट्री को भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है.

First published on: Mar 31, 2026 11:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola