Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sholay के साथ हुई रिलीज, 45 हफ्ते तक सिनेमाघरों पर राज, फिर भी लोग भूल गए ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम

Film Jai Santoshi Maa: 15 अगस्त 1975 को अभिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ के साथ एक लॉ बजट फिल्म भी रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'शोले' को कांटे की टक्कर दी थी।

Film Jai Santoshi Maa

Film Jai Santoshi Maa: अभिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ की याद आज किसी के दिल में है। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक सब कुछ आज फैंस को याद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘शोले’ 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी? इसका बजट शोले के मुकाबले बहुत कम था, लेकिन इसके बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘जय संतोषी मां’ की।

‘शोले’ के साथ हुई रिलीज

15 अगस्त 1975 को जहां एक तरफ एक्शन, ड्रामा और दोस्ती पर बनी फिल्म ‘शोले’ रिलीज हुई थी, वहीं, इसी तारीख पर लॉ बजट फिल्म ‘जय संतोषी मां’ भी रिलीज हुई थी। जहां ‘शोले’ की कहानी और एक्शन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया, वहीं, ‘जय संतोषी मां’ ने भक्ति और आस्था की डोर से लोगों को बांध लिया। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का जादू किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

---विज्ञापन---

45 हफ्ते तक सिनेमाघरों पर कब्जा

फिल्म ‘जय संतोषी मां’ में कोई बड़ा स्टार नहीं था। इसके अलावा फिल्म का बजट भी काफी कम था। लेकिन इसके बाद भी इस धार्मिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘शोले’ जैसी हाई बजट फिल्म को कांटे की टक्कर दी। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई जाती है, जिसका पति शादी के बाद ही उसे छोड़ कर चला जाता है। वहीं, उसके ससुराल वाले उसे बहुत परेशान करते हैं। लेकिन वो महिला संतोषी मां की भक्ति करके अपनी परेशानियों को पार कर जाती हैं। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि 45 हफ्ते से अधिक सिनेमाघरों में चली थी।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों रातों-रात बंद करना पड़ा ये सुपरहिट TV शो, 12 साल पहले Hero ने खोला रात

---विज्ञापन---

फिल्म के सुपरहिट गाने

इस फिल्म का निर्देशन विजय शर्मा ने किया था। फिल्म के लीड में एक्ट्रेस अनीता गुहा थीं, और उनके साथ ही कांता गुप्ता और भारत भूषण जैसे कलाकार भी फिल्म के मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म के सभी गाने भी काफी सुपरहिट हुए थे, जिनमें ‘मैं तो आरती उतारूं रे, संतोषी माता की’, ‘जय जय संतोषी माता, जय जय मां’, ‘मदद करो संतोषी माता’, ‘करती हूं तुम्हारा व्रत मैं’, और ‘यहां-वहां जहां तहां देखूं’ जैसे गाने शामिल हैं।

First published on: Aug 31, 2025 03:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola