Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक वायरल रील ने 2 बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पर कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

कन्नड़ बिग बॉस के दो एक्स कंटेस्टेंट पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले की वजह एक रील बनी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

bigg boss kannada
bigg boss kannada

बिग बॉस कन्नड़ के दो एक्स कंटेस्टेंट विनय गौड़ा और रजत किशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों एक्स कंटेस्टेंट इस पचड़े में सिर्फ एक इंस्टाग्राम रील बनी है जिसकी वजह से वो लोग कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। बसवेश्वरनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

क्यों दर्ज हुई FIR?

बसवेश्वरनगर पुलिस स्टेशन के पीएसआई भानु प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने एक इंस्टाग्राम रील में लंबी मूठ वाली छड़ी लहराते हुए पोज दे रहे थे। इन फोटो से लोगों के लिए डर का माहौल बन सकता था। यह वीडियो बाद में ‘बजी’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था।

---विज्ञापन---

क्या थे आरोप?

दोनों एक्स कंटेस्टेंट पर आरोप थे कि वो लोग सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लंबी छड़ी ले गए थे। वहीं ऐसी रील बनाना जिससे सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है। कथित तौर पर डर पैदा करने के लिए लाठी पकड़कर दो अन्य लोगों के साथ चलना। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करना। उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही छड़ी प्रतिबंधित घातक हथियार जैसी लग रही थी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम के पीएसआई प्रकाश ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा ये फेमस इन्फ्लुएंसर? बड़े-बड़े स्टार्स को देता है मात

रियलिटी शो से विवाद तक

विनय गौड़ा और रजत किशन पहले भी रियलिटी शो ‘बॉयज वर्सेज गर्ल्स’ में हिस्सा ले चुके हैं। रील बनाते समय उन्होंने पर्दे के पीछे इस वीडियो को बनाया जिससे अब वे कानूनी संकट में आ गए हैं। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच जारी है, और यह तय किया जा रहा है कि इस सोशल मीडिया स्टंट का कोई कानूनी नतीजा निकलेगा या नहीं। इतने विवाद के बावजूद दोनों स्टार्स करीबी दोस्त माने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो पर बवाल, तोड़फोड़ के बाद टीम का बड़ा फैसला

First published on: Mar 24, 2025 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola