Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 में ‘वायरल लेडी’ Priya Reddy ले सकती हैं एंट्री! ‘किरक खाला’ के नाम से हैं फेमस

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल प्रोमो सामने नहीं आया है। इस बीच अब बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट को लेकर नई खबर आई है, मेकर्स ने सोशल मीडिया की वायरल लेडी उर्फ किराक खाला को अप्रोच किया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
बिग बॉस 19 में होगी किराक खाला की एंट्री? (Image Credit: Instagram)

Priya Reddy Approached For Bigg Boss 19: सलमान खान को एक बार फिर बिग बॉस को होस्ट करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बिग बॉस 19 के आने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ही खबर सामने आई है कि बिग बॉस 19 अगस्त के पहले हफ्ते में प्रीमियर होगा। बिग बॉस के सीजन 19 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खबरें तेज हैं और इस बीच अब नई खबर सामने आई है कि इस सीजन में सोशल मीडिया की वायरल लेडी एंट्री मार सकती हैं, जो किरक खाला के नाम से लोगों के बीच छाई रहती हैं। चलिए आपको किरक खाला उर्फ प्रिया रेड्डी के बारे में जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के जीजा को क्यों करवानी पड़ी 2 सर्जरी, जानें अब कैसी है आयुष शर्मा की हालत?

---विज्ञापन---

बिग बॉस 19 में दिखेंगी ‘किरक खाला’? 

बिग बॉस में पिछले कुछ सीजन से सोशल मीडिया यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स को धमाल मचाते देखा गया है और कुछ तो विनर भी बने हैं। बिग बॉस 18 में हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी की एंट्री हुई थी और अब बिग बॉस 19 में वायरल लेडी किरक खाला एंट्री ले सकती हैं। ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए किरक खाला उर्फ प्रिया रेड्डी को मेकर्स ने अप्रोच किया है।

---विज्ञापन---

कौन हैं प्रिया रेड्डी ?

प्रिया रेड्डी एक हैदराबादी कंटेंट क्रिएटर हैं और वो सोशल मीडिया पर ‘किरक खाला’ के नाम से फेमस हैं। प्रिया उर्फ ‘किरक खाला’ अपनी हैदराबादी एक्सेंट के चलते काफी मशहूर हैं और उनके वीडियो काफी ज्यादा फनी होते हैं। ‘एक प्याली चाय’जैसे यूट्यूब चैनल पर वो अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए जानी जाती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर भी 329k फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

3 अगस्त होगा शो का प्रीमियर 

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर पहले खबर थी कि शो जुलाई में टेलीकास्ट होगा, मगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो बिग बॉस 19 कलर्स चैनल पर 3 अगस्त को प्रीमियर होगा। मगर अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा बने थे और उसके बाद से ही दर्शक नए सीजन को देखने के लिए उत्साहित हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Family Man 3 का फर्स्ट पोस्टर आउट, जानें कब होगी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम?

First published on: Jun 25, 2025 01:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola