Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 का सबसे वीक कंटेस्टेंट कौन? पब्लिक ने बताई वजह

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में सबसे वीक कंटेस्टेंट लोग किसे मान रहे हैं, जिसका यह असली चेहरा हाल ही में सामने आया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Weak Contestant
Bigg Boss 18 Weak Contestant

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में अब खेल का तांडव शुरू हो गया है और हर कोई अब जीतने के लिए किसी भी हद जाने के लिए तैयार नजर आ रहा है। बिग बॉस के घर सीजन में ही हर तरह के कंटेस्टेंट्स देखने को मिलते हैं, कोई मजबूत होता है, तो कोई कमजोर होता है। ऐसे से ही बिग बॉस 18 के घर में सबसे वीक कंटेस्टेंट लोग किसे मान रहे हैं, जिसका यह असली चेहरा हाल ही में सामने आया है।

बिग बॉस 18 का सबसे वीक कंटेस्टेंट?

बिग बॉस 18 के घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि ईशा सिंह(EISHA Singh) हैं, जिन्हें पहले लोग विनर का दावेदार भी मान रहे थे। ईशा सिंह को हाल ही में दिग्विजय के इविक्शन के बाद बुरी तरह से रोते हुए देखा गया था,जिसके क्लिप खूब वायरल भी हुए थे। ईशा सिंह को इस तरह से रोते हुए देख लोग उन्हें इस सीजन की वीक कंटेस्टेंट बोल रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bibek Pangeni Funeral: इन्फ्लुएंसर के अंतिम संस्कार में रो-रोकर पत्नी का बुरा हाल, दिल चीर देंगी ये तस्वीरें

---विज्ञापन---

क्यों वीक कंटेस्टेंट हैं ईशा सिंह?

दरअसल, इस हफ्ते ईशा सिंह नॉमिनेशन में थीं और खुद को पहली बार घर से बाहर जाने के डर की वजह से वो इस कदर रो रही थीं। ऐसे में ईशा सिंह को रोते देख लोगों का कहना है कि सिर्फ आधे घंटे नॉमिनेट होने के बाद ईशा की हालात ऐसी हो गई थीं, वो सबसे वीक कंटेस्टेंट हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट

ईशा सिंह के गेम पर बिग बॉस 18 की नई टाइम गॉड तक सवाल उठा चुकी हैं कि इस सीजन में वो सिर्फ अविनाश की दोस्ती की वजह से पहचानी जाएंगी। ईशा को घर के बाहर भी लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ओवर एक्टिंग की दुकान, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘विवियन और अविनाश के कारण है, वरना कब का निकल जाती।’ तीसरे ने बोला, ‘एक बार नॉमिनेट होने पर ये हाल है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘चुगली चाची’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इसका गेम क्या है, विवियन और अविनाश के बिना कुछ भी नहीं है।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Allu Arjun के घर के बाहर हंगामा, हुई तोड़फोड़, हिरासत में लिए गए 8 लोग

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 22, 2024 07:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola