Karanveer Mehra Vs Vivian Dsena: ‘बिग बॉस 18′(Bigg Boss 18) कई कारणों से सुर्खियों में बना हुआ है, इस सीजन की टीआरपी भी कम मिल रही है। ऐसे में मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए वाइल्डकार्ड्स तक भेज चुके हैं, जो एकदम फिस्ड्डी निकलें। मगर इस सीजन में सबसे ज्यादा दो कंटेस्टेंट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। एक बिग बॉस का लाड़ला है तो दूसरे को जनता अपना लाडला बता रही है। जी हां आप सही समझे हम करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की बात कर रहे हैं, आइए इन दोनों में 5 अंतर आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह भी की इन दोनों में से गेम किसका बेहतर है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Eisha Singh की 5 कमियां, जो Top 5 की राह में बनेंगी रोड़ा
करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना में 5 अंतर
1. करण खुलकर रखते हैं पक्ष
करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना में सबसे बड़ा अंतर यह है कि करण हर मुद्दे पर अपनी बात को खुलकर रखते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
विवियन नहीं लेते स्टैंड
दूसरी तरफ विवियन घर के ज्यादातर मुद्दों से तो खुद को दूर रखते हैं और वो खुलकर अपनी बात भी सबके सामने अपनी बात भी नहीं रख पाते हैं।
2. गैंग में बंधकर रह गए विवियन
विवियन डीसेना की सबसे बड़ी कमी यह है कि वो सिर्फ अविनाश और ईशा की बातें ही सुनते हैं। उनके लिए बिग बॉस 18 के घर में जैसे कोई और कंटेस्टेंट नहीं है, इसलिए उनमें लोगों को अब बिग बॉस 18 के विनर की क्वालिटी नहीं दिखती हैं।
कोने-कोने में करण के चर्चे
जहां विवियन की घरवालें भी बात करते नजर नहीं आते हैं, दूसरी तरह करणवीर मेहरा की बातें को घर के कोने-कोने में हो रही हैं। करण जिस बेबाकी के साथ अपना गेम खेल रहे हैं, लोग उन्हें सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट समझ रहे हैं और उनके खिलाफ समीकरण बना रहे हैं।
3. करणवीर हैं मास्टरमाइंड
जहां करणवीर मेहरा अपने ग्रुप के मास्टरमाइंड है, क्योंकि चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर से लेकर श्रुतिका अर्जुन तक उनसे राय लेती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो रजत दलाल और अविनाश मिश्रा तक करण से खेल को लेकर चर्चा करते दिखाई देते हैं।
विवियन बन गए कठपुतली
करणवीर के मुकाबले अगर विवियन की गेम की बात करें तो विवियन डीसेना को उनके ही दोस्त अविनाश मिश्रा ने अपनी हाथों की कठपुतली बनाकर रख दिया है। जहां विवियन को बिग बॉस तक ने कलर्स का लाडला बता दिया है। उसके बावजूद विवियन अपने दिमाग से ज्यादा अविनाश की बातों को सुनकर गेम खेलते दिखाई देते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
4. विवियन की दरियादिली
विवियन डीसेना की एक खास बात यह है कि वो अपने हिस्से का खाना भी किसी को देने से नहीं कतराते हैं। विवियन खुद करणवीर मेहरा को भी अपने हाथ से खाना खिलाते नजर आ चुके हैं। ऐसे में विवियन की दरियादिली लोगों को जरूर पसंद आ रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करणवीर का दोगलापन
करणवीर मेहरा बस अपनी बात से पलट जाते हैं, उनके दोगलेपन की भी कई बार घर में पोल खुल चुकी है। करण को विक्टिम कार्ड भी खेलते देखा गया है और इस वजह से वो कई बार वीकेंड के वार में कई बार सुन भी चुके हैं।
5. विवियन ने बदला गेम
विवियन डीसेना लंबे समय तक घर में कुछ खास करते नहीं दिखे थे, लेकिन उसके बाद जब उनकी वाइफ ने उन्हें रियलिटी चेक दिया। इसके बाद से विवियन ने अब फ्रंटफुट पर खेलना शुरू कर दिया है और वो करण और शिल्पा को अपना नया टारगेट भी बना चुके हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करणवीर ने पकड़ी रफ्तार
करणवीर मेहरा भी शो में पहले-पहले काफी स्लो खेल रहे थे, लेकिन बिग बॉस से रिएलिटी चेक मिलने के बाद अब करण ने काफी रफ्तार पकड़ ली है। करणवीर भले ही टाइमगॉड नहीं बन पाए हैं, लेकिन हर किसी को भारी टक्कर दे रहे हैं। पॉपुलैरिटी रैंकिग में भी इसका सबूत देखने को मिल चुका है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वैसे तो दोनों अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से घर में गेम खेल रहे हैं, लेकिन ओवरऑल देखा जाए। तो अभी तक करणवीर मेहरा का गेम कई हद तक विवियन डीसेना से बेहतर है। अगर विवियन की फैन फॉलोइंग नहीं होती, तो वो कब के शो से बेघर हो जाते।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: कंट्रोवर्सी में फंसे रहे ये भोजपुरी स्टार्स, पूरे साल काटा बवाल