Bhojpuri Celebs Controversies: सिनेमा की दुनिया में सेलेब्स किसी ना किसी विवाद में फंसे रहते हैं और साल 2024 में भोजपुरी स्टार्स को लेकर भी काफी सारी कंट्रोवर्सी देखने और सुनने को मिली। किसी ने किसी पर घिनौने इल्जाम लगाए, तो किसी की फर्जी शादी की खबरें वायरल हुईं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पूरे साल विवादों में घिरे रहे हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की साल 2024 की चर्चित विवाद कौन-कौन से रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shyam Benegal Funeral: अंतिम संस्कार में नम हुई सबकी आंखें, रोते हुए सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
पवन सिंह (Pawan Singh)
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 2024 में पूरे साल ही विवादों में घिरे रहे। पवन सिंह पहली बार इस साल ही लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे और बुरी तरह से हार गए। इसके बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इल्जामों पर भी पवन सिंह ने काफी विवादित बयानबाजी की थी। इन सबके अलावा सुपरस्टार की उनकी दूसरी पत्नी ज्योति के साथ भी रिश्तों ने इस साल नया मोड़ लिया। इन सभी विवादों के चलते पवन सिंह ने सालभर काफी सुर्खियां बटोरीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अक्षरा सिंह (Akshra Singh)
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब पंजाबी गानों में भी नजर आ रही हैं। मगर एक समय पर वो पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी विवादों (Bhojpuri Celebs Controversies) में रह चुकी हैं। दोनों कभी रिश्ते में थे, लेकिन उनके रिलेशनशिप का बहुत बुरा हाल हुआ। ऐसे में 2024 में अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में पवन सिंह पर गंभीर इल्जाम लगाए। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उन पर अपने पैर छूने का प्रेशर डाला करते थे। अक्षरा सिंह ने पूरे साल इंस्टाग्राम पर भी अपने बोल्ड फोटोज के जरिए खूब लाइमलाइट बटोरी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
निरुहुआ- आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey-Nirahua)
निरुहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से हैं और इनके रियल लाइफ में भी अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। मगर साल 2024 में इन दोनों की शाादी की खबरों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिन्हों बवाल मचा दिया था। इतना ही नहीं निरहुआ ने जगतगुरु रामभद्राचार्य के सामने आम्रपाली को अपनी पत्नी कहकर नई विवाद को ही जन्म दे दिया था, हालांकि बाद में एक्टर ने इस पर सफाई देते हुए इन खबरों को फर्जी बताया था।
खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav)
भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव उन स्टार्स में से हैं, जिन पर उनकी को-स्टार्स ने कई संघीन आरोप लगाए। खेसारी पर एक्ट्रेस काजल ने हीरोइनों की अश्लील फोटोज और वीडियोज रखने का इल्जाम लगाए थे। इतना ही नहीं खेसारी ने एक पॉडकास्ट में ये भी कह दिया था कि काम करते हुए हीरोइनों के साथ कई बार रिश्ते बन जाते हैं। खेसारी ने हीरोइनों को टेंपो तक कह डाला था। अकांक्षा पुरी के साथ भी खेसारी के काफी बोल्ड वीडियोज भी उन्हें लाइमलाइट में ले आए थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)
कागल राघवानी भोजपुरी जगत की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं। मगर इस साल काजल ने भोजपुरी स्टार्स पर काफी शॉकिंग खुलासे किए। काजल ने खेसारी पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन 5-6 साल रिलेशन में रहने के बाद अपने वादे से मुकर गए थे। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह को लेकर भी काफी खुलासे किए थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Malaika Arora की शादीशुदा महिलाओं को खास सलाह, कहा- ‘संभाल कर रखें बैंक अकाउंट’