Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 6: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘भाई तेरा स्टार है’, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 6: राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है. रिलीज के छठे दिन मंगलवार को भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी. आइए जानते हैं 6 दिनों में फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है...

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 6: अपनी डांसिंग और शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर राघव जुयाल की नई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले जिस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा था, वह बड़े पर्दे पर आते ही बुरी तरह पस्त हो गई है. रिलीज के छह दिन पूरे होने के बाद भी यह फिल्म कमाई के मामले में एक-एक लाख रुपये के लिए तरसती दिख रही है. मंगलवार यानी छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में इतनी बड़ी गिरावट आई है कि आंकड़े देखकर हर कोई हैरान है.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म

30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ (Bhai Tera Star Hai) को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है. सोशल मीडिया पर बने माहौल के बावजूद, सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी के चलते फिल्म छह दिनों में एक करोड़ रुपये जुटाने के लिए भी संघर्ष करती नजर आई.

---विज्ञापन---

छठे दिन की कमाई में आई भारी गिरावट

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने छठे दिन यानी मंगलवार को केवल 5 लाख रुपये का बेहद मामूली कारोबार किया है. इससे पहले पांचवें दिन सोमवार को भी फिल्म ने सिर्फ 7 लाख रुपये बटोरे थे, जिससे इसके कुल बिजनेस की गति पूरी तरह धीमी हो गई है.

छह दिनों का कुल नेट कलेक्शन

अपने छह दिनों का सफर पूरा करने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 1.02 करोड़ रुपये तक पहुँच पाया है. ‘किल’ और ‘ग्यारह ग्यारह’ जैसी बेहतरीन फिल्मों और सीरीज में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले राघव जुयाल की इस फिल्म की कमजोर कहानी को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया है.

---विज्ञापन---

वीकेंड पर भी नहीं मिला कोई फायदा

फिल्म ने अपनी शुरुआत पहले और दूसरे दिन 30-30 लाख रुपये कमाकर की थी. आमतौर पर वीकेंड के दौरान फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखा जाता है, लेकिन इस फिल्म के मामले में ऐसा नहीं हुआ. फिल्म ने तीसरे दिन शनिवार को 24 लाख और चौथे दिन रविवार को केवल 23 लाख रुपये का ही बिजनेस किया.

‘स्पाइडर-मैन’ से मुकाबले में बुरी तरह पिछड़ी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ रिलीज होना भी इस फिल्म के लिए काल साबित हुआ. स्पाइडर-मैन के तूफान के सामने दर्शक इस छोटे बजट की हिंदी फिल्म को देखने सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे, जिससे इसका पूरा गणित बिगड़ गया.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2026 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola