Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Baaghi 4 से आगे निकली Madharasi, जाने कैसा रहा Conjuring और ‘द बंगाल फाइल्स’ का हाल

Box Office Report: टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बागी 4' समेत 'मधरासी', 'कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स', और 'द बंगाल फाइल्स' को रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा।

---विज्ञापन---

Box Office Report (5)

Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4′ को रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए हैं।’बागी 4’ के साथ ही तमिल फिल्म ‘मधरासी’, हॉलीवुड फिल्म ‘कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’, और बॉलीवुड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज हुई थी। इन चारों में से सिर्फ 2 फिल्में ‘मधरासी’ और ‘कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। दोनों ही बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बेहाल है। चलिए जानते हैं कि इन चारों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।

‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ ने चौथे दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 35.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.56% रही, जिसमें सुबह के शो में 7.59%, दोपहर के शो में 13.92%, शाम के शो में 16.68%, और रात के शो में 24.05% रही।

---विज्ञापन---

कम हुआ ‘मधरासी’ का जादू

वहीं, शिवकार्तिकयन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मधरासी’ ने चौथे दिन 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 40.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिनेमाघरों में इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी कुल 25.91% रही, सुबह के शो में 17.92%, दोपहर के शो में 27.04%, शाम के शो में 27.88%, और रात के शो में 30.78% रही।

अभी लोगों को डरा रही ‘कॉन्ज्यूरिंग’

हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने चौथे दिन 5.00 करोड़ रुपये के नोट छापे हैं। इसी के साथ फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 55.50 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है। फिल्म की कुल इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 12.58% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.12%, दोपहर के शो में 11.84%, शाम के शो में 12.44%, और रात के शो में 17.92% रही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 23 साल की एक्ट्रेस ने बचपन में देखा पेरेंट्स का तलाक, मां से अलग जी रही लैविश जिंदगी

‘द बंगाल फाइल्स’ का हाल हुआ बेहाल

इन फिल्मों से अलग विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन मात्र 1.10 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं फिल्म की ओवरऑल कमाई सिर्फ 7.85 करोड़ रुपये ही रही है। चौथे दिन फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.24% रही, जिसमें सुबह के शो में 9.99%, दोपहर के शो में 17.10%, शाम के शो में 21.66%, और रात के शो में 24.19% रहा।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2025 07:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola