Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रणवीर इलाहाबादिया कुछ भी बोल देते हैं…’ India’s Got Latent विवाद पर बोले आशीष चंचलानी

Ashish Chanchlani on Ranveer Allahabadia: फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर बात करते हुए रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। चलिए जानते है कि उन्होंने इस विवाद पर क्या कुछ कहा है?

Ashish Chanchlani on Ranveer Allahabadia

Ashish Chanchlani on Ranveer Allahabadia: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार आशीष चंचलानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार आशीष चंचलानी अपने किसी यूट्यूब वीडियो को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल, आशीष चंचलानी ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर बात करते हुए रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया कुछ भी बोल देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस सबसे पहले उनके पास गई थी क्योंकि उस समय रैना और अपूर्वा मुखीजा नहीं मिले थे। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस विवाद पर क्या कुछ कहा है।

लेटेंट विवाद पर खुलकर बोले आशीष

फरीदून शहरयार के टॉक शो में पहुंचे आशीष चंचलानी ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर खुलकर बात करते हुए बताया कि विवाद के बाद उनके साथ क्या हुआ था और कैसे पुलिस सबसे पहले उनके पास आई, क्योंकि बाकी पैनलिस्ट शहर से बाहर थे या फिर उनका पता नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की कार्रवाई के दौरान पुलिस सबसे पहले उनके पास आई, क्योंकि समय रैना और अपूर्व मुखीजा उन्हें नहीं मिल रहे थे।

---विज्ञापन---

सबसे पहले मेरे पास आई पुलिस…

आशीष ने बताया कि उस दौरान काफी सारी चीजें ऐसी हुईं जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। शो में मौजूद हर किसी के लिए वो दो महीने काफी उथल-पुथल भरे थे। पुलिस उस पैनल में बैठे सभी लोगों को ढूंढ रही थी। पुलिस समय और अपूर्वा को ढूंढ नहीं पाई। अपूर्वा भी काफी डरी हुई थी। रणवीर अल्लाहबादिया भी गायब हो गए थे। अब बांद्रा में सिर्फ मैं ही बचा था। इसलिए मेरे पास पुलिस सबसे पहले पहुंची और मेरा बयान दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: ‘क्या मैं चला जाऊं…’ प्रोग्राम के बीच फैन पर भड़के War 2 स्टार, जानें आखिर क्या हुआ?

---विज्ञापन---

रणवीर कुछ भी कह देता है…

इस दौरान आशीष ने रणवीर के उस विवादित बयान पर भी बात की, जिसकी वजह से ये पूरा विवाद हुआ था। आशीष ने कहा कि वह रणवीर को पिछले 7 सालों से जानते हैं। उन्हें पता है कि रणवीर मजाक-मजाक में कुछ भी कह देते हैं।

First published on: Aug 11, 2025 06:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो