Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arjun Bijlani की मां अस्पताल में भर्ती, एक्टर की पत्नी और बेटे की तबीयत भी खराब

Arjun Bijlani: 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर के लिए मुश्किल दौर चल रहा है। एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनकी पत्नी और बेटे की हालत खराब चल रही है।

---विज्ञापन---

Arjun Bijlani
Arjun Bijlani

Arjun Bijlani: “नागिन” फेम अर्जुन बिजलानी के परिवार के लिए दुख की घड़ी चल रही है। एक्टर की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्नी और बेटी भी बीमार चल रहे हैं। अर्जुन इन दिनों अपने परिवार की देखभाल में पूरी तरह से बिजी चल रहे हैं। इस अपडेट को खुद एक्टर ने शेयर किया है।

अर्जुन बिजलानी की मां की हालत नाजुक

अर्जुन बिजलानी की मां को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत बिगड़ने को लेकर अर्जुन ने खुद पुष्टि की है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मेरी मां अस्पताल में हैं, और उनकी देखभाल के लिए मैं लगातार उनके पास हूं।”

---विज्ञापन---

टीवी एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देख हो जाएंगे इमोशनल, इंस्टा पर दी हेल्थ अपडेट - India TV Hindi

 

---विज्ञापन---

पत्नी और बेटे की तबीयत भी खराब

अर्जुन बिजलानी ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी नेहा स्वामी को बुखार है और वह भी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। उनके बेटे अयान की हालत भी खराब चल रही है। वह पिछले पांच दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। अर्जुन ने बताया, “अयान बीमार है, नेहा को बुखार है, और मां अस्पताल में हैं। मैं बस यही चाहता हूं कि सब जल्द ठीक हो जाएं।”

 

---विज्ञापन---

Arjun Bijlani, wife Neha celebrate 7th wedding anniversary; actor says, 'I hereby give you all awards for all these years' - Times of India

फैंस एक्टर के परिवार के ठीक होने की कर रहे कामना 

अर्जुन बिजलानी के फैंस सोशल मीडिया पर उनके परिवार के जल्द ठीक होने के दुआ कर रहे हैं। एक्टर ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वे उनके परिवार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। इस समय अर्जुन अपने काम से ज्यादा परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं। एक्टर ने उम्मीद जताई है कि उनका परिवार जल्द ही इस कठिन दौर से बाहर निकल आएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Fatima Sana Shaikh की Networth कितनी? एक्टिंग करियर पर भी एक नजर

अर्जुन बिजलानी वर्कफ्रंट

अर्जुन बिजलानी इंडियन टेलीवीजन का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने “लेफ्ट राइट लेफ्ट”, “मिले जब हम तुम”, “नागिन”, “इश्क में मरजावां”, और “प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति” जैसे फेमस टीवी शोज में काम किया है। वह कई रियलिटी शोज भी होस्ट कर चुके हैं, जिनमें उनकी होस्टिंग की काफी तारीफें की गई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chum Darang की 5 चाल एक्सपोज, देखते ही कहेंगे फ्लावर नहीं फायर है ‘साला’

First published on: Jan 11, 2025 07:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola