Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, फैंस के बीच मची हाय तौबा

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. अरिजीत सिंह ने अपनी गायकी से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

Arijit Singh Retirement

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी गायकी से रिटायरमेंट लेने का एलमन किया है. जिसकी आवाज का पूरा बॉलीवुड दीवाना है अब उस सितारे ने अपने इस ऐलान से लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अरिजीत ने लिखा, “नमस्कार, आप सभी को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं. इतने सालों तक आपने मुझे एक गायक के तौर पर जो प्यार दिया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं. लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि आगे से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नई असाइनमेंट या काम नहीं लूंगा. मैं इस सफर को यहीं विराम दे रहा हूं. यह सफर वाकई शानदार और सुखद रहा.”

---विज्ञापन---

अरिजीत सिंह उन सिंगर में से एक हैं, जिनके गानों ने फैंस सबसे प्यार सैड सांग्स दिए. उनकी आवाज आज भी दिल चिर देती है. ऐसे में उनके इस फैसले ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है. गायकी से उनके रिटायरमेंट की खबर ने हर किसी को निराश कर दिया है. हालांकि अरिजीत ने आधिकारिक तौर पर प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना सफर खत्म करने का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर उनकी ये रिटायरमेंट पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रही है.

इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करेंगे अरिजीत सिंह?

इस विषय पर आगे अरिजीत ने कहा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान हैं. मैं अच्छे संगीत का फैन हूं और आगे एक छोटे कलाकार के तौर पर खुद से बहुत कुछ सीखने और नया करने की कोशिश करूंगा. आपके सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद.” इससे ये साफ रहा है कि अरिजीत अब शायद इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करेंगे.

First published on: Jan 27, 2026 09:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो