Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉपुलर यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने हाल ही में खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया कि फैंस हैरान रह गए. दरअसल अपूर्वा ने अपने वायरल किसिंग वीडियो के बारे में बात की. रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अमीन जैज (Amin Jaz) संग अपूर्वा का किसिंग वीडियो वायरल हो गया था.
हाल ही में अपूर्वा मखीजा ने अमीन जैज के साथ लीक हुए किसिंग वीडियो को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने हालिया व्लॉग में खुलासा किया है कि जब उन्हें उस क्लिप के बारे में पता चला तो वो एयरपोर्ट पर ही रोने लगी थीं.
अपने वायरल वीडियो पर बोलीं अपूर्वा मखीजा
अपने हालिया व्लॉग में अपूर्वा मखीजा ने बताया कि जो वीडियो लीक हुआ था, वो वास्तव में एक साल पुराना है. अपूर्वा ने इसपर बात करते हुए कहा, “मेरा एक साल पुराना वीडियो लीक हो गया है. ये वीडियो मेरे और एक दूसरे लड़के के बीच एक प्राइवेट पल का था. हमें पता नहीं था कि हमें रिकॉर्ड किया जा रहा है. ये एक प्राइवेट पार्टी में हुआ था.”
पैरेंट्स ने पहले बार देखा
अपूर्वा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनका किस वीडियो वायरल हो रहा है तब वो टर्की से वापस न्यू यॉर्क आ रही थीं और उनका लंदन के एयरपोर्ट पर लेओवर था. जब उनकी फ्लाइट डिले हुई तो उन्होंने फोन चेक किया और उनके पास कई लोगों के मैसेज आए हुए थे वीडियो को लेकर. अपूर्वा तब थोड़ा परेशान हुईं जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके पैरेंट्स ने भी वो वीडियो देख लिया होगा. अपूर्वा ने इसपर आगे कहा, ‘पहली बार मेरे पैरेंट्स ने उस वीडियो को देखा. उन्हें नहीं पता था कि मेरा बॉयफ्रेंड है. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. तो जब मुझे पता चला कि उन्होंने वीडियो देखा तो मेरा दिमाग खराब हो गया था.’
एयरपोर्ट पर ही रोने लगी थीं अपूर्वा
वीडियो वायरल होता देख अपूर्वा घबरा गई थीं. उन्होंने कहा, “तो मैं तो अपना आपा ही खो बैठी. मुझे याद है कि मैं हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठी थी और वहां कई लोग मौजूद थे. मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही थी.”
पहली जब साथ नजर आए अपूर्वा और अमीन जैज
अपूर्वा और अमीन जैज पहली बार साल 2024 में सबसे सामने एक साथ नजर आए जब अपूर्वा अमिन के पॉडकास्ट अनट्रिग्ड विद अमिन जैज में गए थीं. उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे.