Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aman Jaiswal Death: ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम मशहूर टीवी एक्टर की हादसे में मौत

Aman Jaiswal Passed away: टीवी की दुनिया से बेहद बुरी खबर सामने आई है। 23 साल के एक्टर की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

Aman Jaiswal Passed away: टीवी की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। महज 23 साल की उम्र में एक्टर अमन जायसवाल का रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस खबर से पूरी इंडस्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अमन के दोस्त और फैंस सभी सदमे में हैं।

धरतीपुत्र नंदिनी एक्टर का निधन

टीवी सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी के एक्टर अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक्टर अमन की मौत की खबर की पुष्टि हो गई है, राइटर लेखक धीरज मिश्रा ने इंडिया टुडे डिजिटल से इस खबर की पुष्टि की। अमन के फैंस इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, कि वो इतनी कम उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Knife Attack केस में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं…

---विज्ञापन---

दोस्त ने बताया कब हुआ हादसा

बता दें कि एक्टर अमन के एक दोस्त ने हादसे की जानकारी दी है। दोस्त ने बताया कि अमन शूटिंग से घर वापस आ रहे थे। मुंबई के जोगेश्वरी हाइवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उनको आनन फानन में कामा हॉस्पिटल ले कर गए थे, लेकिन एक्सीडेंट के आधे घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। अमन की मौत से छोटे पर्दे के सभी लोग शॉक्ड है और उनकी आत्मा की शांति कर रहे हैं।

कल होगी शोक सभा

अमन जायसवाल ने सिर्फ 23 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत के गम में पूरी इंडस्ट्री डूबी हुई है। बता दें कि अमन की शोक सभा कल यानी 18 जनवरी को रखी जाएगी, और उनका अंतिम संस्कार बिहार के बलिया में ही होगा। अमन के पिता को जैसे ही जवान बेटे की मौत की जानकारी मिली तो वो बेसुध हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अमन के पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: बंद हुआ बिग बॉस 18 का Live Feed, देखें आखिरी तस्वीर

First published on: Jan 17, 2025 08:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola