Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहे ‘माइक हैमर’ के जासूस, 85 की उम्र में दिग्गज एक्टर स्टेसी कीच का हुआ निधन

मशहूर टीवी सीरीज 'मिकी स्पिलानेस माइक हैमर' में जासूस माइक हैमर का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले एक्टर का 85 साल की उम्र में निधन हुआ.

Stacy Keach
नहीं रहे एक्टर स्टेसी कीच, Photo Credit- Social Media

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है. जहां टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर स्टेसी कीच का निधन हो गया है, उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इस दुखद खबर को उनवकी पत्नी ने फैंस के साथ किया है. टीवी सीरीज ‘मिकी स्पिलानेस माइक हैमर’ में जासूस माइक हैमर का किरदार निभाकर दुनियाभर में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले एक्टर के इस तरह दुनिया छोड़कर जाने से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

पत्नी ने दी निधन की जानकारी

उनकी पत्नी माल्गोसिया टॉमासी कीच ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा कि लंबी और मुश्किल लड़ाई के बाद स्टेसी ने शांति से दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने आगे कहा कि एक्टर ने बीमारी से लड़ते हुए असाधारण साहस और हिम्मत दिखाई. इतना ही उनकी पत्नी ने उन्हें सच्चा योद्धा बताते हुए कहा कि वह सिर्फ दुनिया भर के दर्शकों के पसंदीदा कलाकार नहीं थे, बल्कि उनके प्यारे पति, साथी और परिवार की जान भी थे. उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.

---विज्ञापन---

थिएटर से हॉलीवुड तक बनाया खास मुकाम

स्टेसी कीच का जन्म 2 जून 1941 को अमेरिका के जॉर्जिया स्थित सवाना में हुआ था. उन्होंने अपने शानदार करियर में थिएटर, फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में करीब छह दशक तक काम किया. खास बात यह है कि अभिनय की शुरुआत से ही उन्हें थिएटर में काफी पसंद किया गया. शेक्सपियर के नाटकों में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. साल 1970 में नाटक ‘इंडियंस’ के लिए उन्हें टोनी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला था.

इन शोज-फिल्मों से बनाई पहचान

सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें टीवी शो जासूस माइक हैमर के किरदार से मिली थी, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला. इसके स्टेसी कीच ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में भी काम किया. जिसने उनके एक्टिंग करियर में और चार-चांद लगा दिए. इसके बाद साल 1988 में आई मिनी सीरीज ‘हेमिंग्वे’ के लिए उन्होंने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी अपने नाम किया था.

---विज्ञापन---

परिवार में छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

स्टेसी कीच ने साल 1986 में माल्गोसिया टॉमासी से शादी की थी. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे शैनन और कैरोलाइना हैं. स्टेसी कीच के भाई जेम्स कीच भी एक्टिंग की दुनिया के जाने-माने चेहरे हैं, उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में भी नाम कमाया है. फिलहाल, स्टेसी के जाने से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है, लेकिन अपने यादगार किरदारों से वो हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे.

First published on: Nov 11, 2026 12:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो