Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहे ‘पिल्सबरी डोबॉय’ की आवाज जोबी सर्नी, 78 की उम्र में गंभीर बीमारी से हारे जंग

मशहूर अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट जोबी सर्नी का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह लंबे समय से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.

JoBe Cerny
नहीं रहे 'पिल्सबरी डोबॉय' की आवाज जोबी सर्नी, Photo Credit- Social Media

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट जोबी सर्नी का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह लंबे समय से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. जोबी सर्नी को दुनियाभर में मशहूर विज्ञापन किरदार ‘पिल्सबरी डोबॉय’ अपनी आवाज देने के लिए खास पहचान मिली थी. उनके निधन की खबर से मनोरंजन और विज्ञापन जगत में शोक की लहर है.

30 अक्टूबर को ली अंतिम सांस

जोबी सर्नी के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभिनेता ने 30 अक्टूबर को अमेरिका के इलिनोइस स्थित ग्रेसलेक में अपने घर पर अंतिम सांस ली. वह 78 साल के थे. सर्नी की आवाज और उनके अंदाज ने कई दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया. खासतौर पर ‘पिल्सबरी डोबॉय’ की हंसी उनकी पहचान बन गई थी.

---विज्ञापन---

दशकों तक दी ‘पिल्सबरी डोबॉय’ को आवाज

जोबी सर्नी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘पॉपिन फ्रेश’ यानी पिल्सबरी डोबॉय को आवाज देने से मिली. यह एक प्यारा और मजेदार किरदार था, जो अपनी पतली आवाज और खास हंसी के लिए मशहूर था. जब कोई उसके पेट में उंगली चुभाता था, तो उसकी खिलखिलाहट सुनाई देती थी. सर्नी ने कई दशकों तक इस किरदार को अपनी आवाज दी. साल 2020 में उन्होंने इस भूमिका से दूरी बना ली थी.

कई फिल्मों में भी किया काम

सिर्फ विज्ञापन ही नहीं, जोबी सर्नी ने फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया. वह ‘समवेयर इन टाइम’, ‘माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग’, ‘रोड टू परडिशन’, ‘मो मनी’ और ‘लीगली ब्लॉन्ड 2’ जैसी फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा उन्होंने ‘चीयर’, ‘रेड’ और ‘डाउ’ जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी अलग-अलग किरदारों को आवाज दी.

---विज्ञापन---

खुद का स्टूडियो भी चलाते थे सर्नी

जोबी सर्नी एक अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी थे. उन्होंने शिकागो में 30 साल से ज्यादा समय तक अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो चलाया. यहां हजारों विज्ञापनों, फिल्मों और ऑडियोबुक्स पर काम हुआ. उनकी बड़ी उपलब्धियों में ‘द वर्ड ऑफ प्रॉमिस’ का निर्देशन भी शामिल है. यह बाइबल का करीब 98 घंटे लंबा ऑडियो प्रोडक्शन था, जिसमें 500 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया था.

First published on: Nov 11, 2026 03:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो