Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के तूफान में उड़े सारे रिकॉर्ड, 6 दिन में 823 करोड़ पार, अब ‘धुरंधर 2’ की बारी?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज छह दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

Ramayana Box Office Collection Day 6
'रामायण' के तूफान में उड़े सारे रिकॉर्ड, Photo Credit- Social Media

Ramayana Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज छह दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म की कमाई देखकर हर कोई हैरान है. खास बात यह है कि वीकडेज में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. भारत में फिल्म का कलेक्शन 440 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए और कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम किए.

छठे दिन भी ‘रामायण’ की ताबड़तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का शानदार प्रदर्शन जारी है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

विदेशों में फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

विदेशों में भी रणबीर कपूर की फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 297 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इस तरह इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है.

हिंदी वर्जन ने मचाया सबसे ज्यादा धमाल

फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार हिंदी दर्शकों से मिल रहा है. छठे दिन हिंदी वर्जन ने 76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके अलावा कन्नड़ में 7.75 करोड़, तेलुगु में 4 करोड़, तमिल में 3.60 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. देशभर में फिल्म के 24 हजार से ज्यादा शो चलाए गए.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ा

‘रामायण’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में अपने पहले सोमवार को 1.37 मिलियन डॉलर की कमाई की. इसके साथ ही यह किसी भारतीय फिल्म का वहां सबसे बड़ा फर्स्ट मंडे कलेक्शन बन गया है. इस मामले में फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

2028 में आएगा दूसरा पार्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है. यह दो हिस्सों में बनने वाली सीरीज की पहली फिल्म है. अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है, जो दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2026 11:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो