Entertainment Live News: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर शुरू हुई लड़ाई अब एक-दूसरे की निजी जिंदगी तक पहुंच गई है. इस बार माही विज और लव गिल के बीच ऐसा विवाद हुआ कि एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठीं. बात इतनी बढ़ गई कि माही रोने लगीं और उन्होंने लव को सरेआम धमकी तक दे डाली. इस पूरे झगड़े की वजह माही की पर्सनल लाइफ और उनका तलाक बना है.
माही विज और लव गिल के बीच क्यों हुआ झगड़ा?
दरअसल, शो के नए प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. टास्क में उदिति ने माही विज को नॉमिनेट किया. इस दौरान उन्होंने माही के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने लव गिल को ‘होम ब्रेकर’ कहा था. यह बात सुनकर लव बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने माही के इस कमेंट पर सवाल उठाए. इस बहस में आम्रपाली दुबे और यंग DSA भी लव का साथ देते नजर आए. उनका कहना था कि किसी लड़की को नेशनल टेलीविजन पर होम ब्रेकर कहना बहुत बड़ी बात है.
तलाक का जिक्र सुन रोने लगीं माही विज
लड़ाई के दौरान लव गिल ने भी माही की निजी जिंदगी को बीच में ला दिया. उन्होंने एक्ट्रेस के तलाक को लेकर टिप्पणी की. बस फिर क्या था, माही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. जय भानुशाली का जिक्र होते ही माही भावुक हो गईं और रोने लगीं. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘मेरी पर्सनल लाइफ से दूर रहो. मेरे तलाक पर बात करने की हिम्मत मत करना. मेरे पति को कभी बीच में मत लाना. काटकर रख दूंगी यहीं पर.’
यंग DSA ने भी माही को सुनाई खरी-खोटी
इस झगड़े में रैपर यंग DSA भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने माही को उनके ‘होम ब्रेकर’ वाले बयान पर जमकर सुनाया. यंग ने कहा कि माही स्वार्थी हैं और जब उनकी बेटी तारा बड़ी होकर ये सब देखेगी तो उसे भी बुरा लगेगा. उन्होंने माही को उनकी उम्र और व्यवहार को लेकर भी निशाने पर लिया.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज छह दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.