Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 Finale: बंद हुआ बिग बॉस 18 का Live Feed, देखें आखिरी तस्वीर

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के फिनाले से 2 दिन पहले ही शो की लाइव स्ट्रीमिंग बंद हो गई है। ऐसे में बिग बॉस 18 के टॉप 6 कंटेस्टेंट की आखिरी तस्वीर सामने आई, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18 file photo

Bigg Boss 18 Finale: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है। इस दिन इस सीजन के विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। बिग बॉस 18 में अब सिर्फ टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो फिनाले में गए हैं। करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग में से ही कोई शो की ट्रॉफी जीतेगा। फिनाले से ठीक 2 दिन पहले ही शो की लाइव स्ट्रीमिंग बंद हो गई है। ऐसे में बिग बॉस 18 के टॉप 6 कंटेस्टेंट की आखिरी तस्वीर सामने आई, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

बिग बॉस 18 लाइव की आखिरी तस्वीर (Bigg Boss 18 Finale)

कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 के फिनाले को अब बस 2 ही दिन बचे हैं और ऐसे में अब जियो सिनेमा पर 24 घंटे आने वाली लाइव फीड को बंद कर दिया गया है,लाइव फीड बंद होने से पहले टॉप 6 फाइनलिस्ट की आखिर तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में करण,चुम, रजत, विवियन, अविनाश और ईशा लिविंग रूम में सोफे पर एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अब शो का लाइव फीड बंद हो गया है, अब सीधे एपिसोड में ही आप सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को देख पाएंगे।

---विज्ञापन---

TOP 6 फाइनलिस्ट को सपोर्ट करने पहुंचे ये सेलिब्रिटी

बिग बॉस 18 के घर में मौजूद हर कंटेस्टेंट को कोई ना कोई सेलिब्रेटी सपोर्ट करने पहुंचा है। शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट ने करणवीर मेहरा, संदीप सिकंद ने चुम दरांग को,विक्की जैन विवियन डिसेना, वेद राज ने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के लिए उनका भाई रुद्राक्ष आया। इन सबके अलावा शो में एल्विश यादव अपने दोस्त रजत दलाल को रिप्रेजेंट करने पहुंचे।

---विज्ञापन---

वोटिंग ट्रेंड में कौन चल रहा आगे (Bigg Boss 18 Finale)

बिग बॉस 18 की वोटिंग ट्रेंड के नतीजों के मुताबिक, अभी तक विवियन डीसेना टॉप पर हैं और उनके बाद करणवीर मेहरा बने हुए हैं। रजत दलाल और फिर अविनाश मिश्रा हैं और बॉटम में चुम दरांग और ईशा सिंह है। वोटिंग ट्रेंड के नतीजों को देखा जाए तो अगला इविक्शन ईशा सिंह का हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Paatal Lok Season 2 समेत Prime Video पर देखें ये धांसू सीरीज, एक्शन-कॉमेडी का फुल डोज

First published on: Jan 17, 2025 07:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola