Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

जेनिफर विंगेट ने तलाक के 12 साल बाद रचाई दूसरी शादी, पति संग किया Liplock, वीडियो वायरल

Jennifer Winget marries William Ishmael: टीवी दुनिया की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट ने शादी रचा ली है. तलाक के 12 साल बाद एक्ट्रेस ने विलियम इश्माएल से दूसरी शादी की है.

---विज्ञापन---

Jennifer Winget marries William Ishmael
Jennifer Winget marries William Ishmael

Jennifer Winget marries William Ishmael: टीवी की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड विलियम से शादी कर ली है. वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद इन अटकलों पर अब विराम लगा दिया है. जेनिफर ने अपनी और विलियम इश्माएल की शादी की पुष्टि कर दी है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी है.

जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी

आज शनिवार यानी 18 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो अपने पति विलियम के साथ शादी के जोड़े में दिख रही हैं. दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है. जेनिफर सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में दिखाई दिए.

---विज्ञापन---

एक-दूजे को किस करते दिखे जेनिफर-विलियम

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा- ‘सितारे मिल गए’. जेनिफर की इस वीडियो में शामिल एक तस्वीर में कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है. जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं. वहीं, एक दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूजे को किस करते दिखे हैं. जेनिफर ने पोस्ट में विलियम को भी टैग किया और लिखा, ‘और, आखिरकार हमारे सितारे मिल गए.’

जेनिफर विंगेट की पहली शादी

जेनिफर के पति विलियम इश्माएल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं. बता दें कि ये जेनिफर की दूसरी शादी है. इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया और करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बासु से शादी कर ली.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 18, 2026 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola