Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

India’s Got Latent में टीचर कंटेस्टेंट के बयान से मचा नया बवाल, बोली- पति को शराब पीकर मारना है…

India's Got Latent contestant Sakshi Jha sparks controversy: समय रैना के शो 'India's Got Latent Season 2' के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं साक्षी झा के बयान को लेकर बवाल मच गया है.

---विज्ञापन---

India's Got Latent contestant Sakshi Jha sparks controversy after calling herself a 'man-hater

India’s Got Latent contestant Sakshi Jha sparks controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘India’s Got Latent Season 2’ लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में इस शो का तीसरा एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें एक कंटेस्टेंट की ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बिहार की रहने वाली टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा ने मंच पर कुछ कैसा कहा कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. उनकी परफॉर्मेंस न केवल जजों को पसंद नहीं आई, बल्कि शो के इतिहास में वो इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें सभी जजों ने शून्य अंक दिए. सोशल मीडिया पर लोग लगातार साक्षी के बयानों की आलोचना कर रहे हैं.

साक्षी झा ने ऐसा क्या बोला?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के तीसरे एपिसोड में साक्षी झा ने आते ही कहा, “हाय, मैं साक्षी हूं और मैं मर्दों से नफरत करती हूं… सच कहूं तो मुझे मर्दों के अहंकार को तोड़ने में मजा आता है.” इसके बाद उन्होंने कहा, “मेरे दोस्त कहते हैं कि साक्षी, तू बहुत लेम है. ठीक है, मैं हूं. मुझे लगता है कि मैं कितना भी कोशिश कर लूं, बड़ा इंसान नहीं बन सकती, क्योंकि मैं एक औरत हूं. इस पीढ़ी में औरत होना ही ट्रॉमा है. मैं किसी जाति से नफरत नहीं करती, लेकिन मर्दों से जरूर करती हूं. मर्द आखिर किस बात का घमंड करते हैं? क्या वो अपने पिता के पेट से पैदा हुए थे? उन्हें भी एक औरत ने ही जन्म दिया है.”

---विज्ञापन---

“पति को दारू पीकर मारना है.”

आगे जजों से बात करते हुए साक्षी ने कहा कि उनकी जिंदगी का लक्ष्य है, “पति को दारू पीकर मारना है.” उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें सिर्फ पुरुषों से ही नहीं, बल्कि अपने पिता, दादा और भाई से भी नफरत है. जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, “ये सब पीढ़ियों से चले आ रहे ट्रॉमा की वजह से है.” ऐसे में साक्षी की परफॉर्मेंस जजों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और होस्ट समय रैना के साथ पैनल में मौजूद तनमय भट्ट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा ने सर्वसम्मति से उन्हें 0 अंक दिए.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

साक्षी की बातें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं. उनसे जुड़ी कई वीडियोज सामने आ रही हैं, जहां वो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के मंच से खुद को ‘Man-Hater’ और ‘पति को शराब पीकर मारूंगी’ जैसी बातें करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 18, 2026 05:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola