Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

21 साल पुराना वो गाना, जिसमें हीरोइन ने कर दी थी सारी हदें पार, छुप-छुपकर देखते थे लोग

Bold Song: साल 2005 में रिलीज हुए इस गाने ने उस वक्त तहलका मचा दिया था. इसमें एक्टर-एक्ट्रेस ने इतने बोल्ड सीन्स दिए हैं कि आज भी लोग इसे देखकर पर्दा कर लेते हैं.

Bold Song: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने हैं, जो सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. इनमें कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से सुर्खियों रहे. आज हम आपको 21 साल पहले आए एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके रोमांटिक सीन्स को लोग छुप छुपकर देखा करते थे. इसमें एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी.

21 साल पुराना गाना

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ (Aashiq Banaya Aapne) के टाइटल सॉन्ग आशिक बनाया आपने’ की, जिसे इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता पर फिल्माया गया था. गाने में दोनों एक्टर्स ने कई हॉट सीन दिए थे और गाना बोल्डनेस से भरा हुआ था. रिलीज के वक्त लोग इस गाने को छुप-छुपकर देखा करते थे. इसमें कई तरह के बोल्ड सीन्स शामिल हैं, जिन्हें देखकर आज भी मन मचल जाता है.

---विज्ञापन---

हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

इस गाने को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी. वहीं इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता पर इसे फिल्माया गया था. ये यह इसी टाइटल की फिल्म का है जो 2005 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी, तनुश्री दत्ता और सोनू सूद ने लीड में थे. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म की कहानी पसंद की गई थी.

क्या थी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी करण (सोनू सूद), विक्की (इमरान हाशमी) और स्नेहा (तनुश्री दत्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है. करण, स्नेहा को चाहता है लेकिन शर्म के मारे वो अपना प्यार कभी बतला नहीं पाता. वहीं एक दिन वो पार्टी में अपने दोस्त विक्की और स्नेहा दोनों को बुलाता है जहां स्नेहा, विक्की की तरफ आकर्षित होती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब स्नेहा अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए विक्की के साथ रिलेशन बना लेती है लेकिन करण को ये पसंद नहीं आता. अब इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 09:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो