Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

120 Bahadur और Mastiii 4 का कैसा रहा चौथा दिन? इतने करोड़ में सिमटी कमाई

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: फरहान अख्तर की '120 Bahadur' और विवेक ओबेरॉय-रितेश देशमुख की 'Mastiii 4' का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन कैसा रहा?

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 4
120 Bahadur और Mastiii 4 के चौथा दिन की कमाई

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय-रितेश देशमुख की फिल्म ‘Mastiii 4’ और फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल कर रही हैं. 4 दिन पहले 21 नवंबर को रिलीज हुई ये दोनों फिल्में लोगों को सिनेमाघर तक खींचने में असफल साबित हो रही हैं. ‘Mastiii 4’ और ‘120 Bahadur’ का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन काफी कमजोर रहा. चलिए जानते हैं कि दोनों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है?

‘120 Bahadur’ का चौथा दिन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ ने चौथे दिन मात्र 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 11.50 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.46% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.38%, दोपहर के शो में 7.83%, शाम के शो में 7.26%, और रात के शो में 10.36% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दो साल पहले आई वो फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र ने खुद से 17 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था Kiss, हिल गया था बॉक्स ऑफिस

‘Mastiii 4’ की कमाई

वहीं, दूसरी तरफ फिल्म ‘Mastiii 4’ ने चौथे दिन सिर्फ 1.50 करोड़ की कमाई की, जिसमें विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘Mastiii 4’ का चौथा दिन काफी कमजोर रहा. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.64% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.65%, दोपहर के शो में 8.65%, शाम के शो में 9.05%, और रात के शो में 11.21% रही.

---विज्ञापन---

फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा ‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी खास नहीं रहा. फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ ने दुनियाभर में अब तक 14.75 करोड़ की कमाई की है. वहीं, रितेश देशमुख की फिल्म ‘Mastiii 4’ ने वर्ल्डवाइड 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.

First published on: Nov 25, 2025 07:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola