Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bollywood के दिग्गज फिल्म निर्माता Pahlaj Nihalani का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

बॉलीवुड से एक बार फिर बेहद दुखद खबर सामने आई है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है.

---विज्ञापन---

Pahlaj Nihalani Passes Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

इंडस्ट्री में पसरा मातम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी सिरोसिस से जूझ रहे थे. इसी वजह से उन्हे मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, जहां 4 जून को उन्होंने आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री के सक्सेफुल फिल्ममेकर थे निहलानी

हिंदी सिनेमा के उनका नाम सफल फिल्ममेकरों की लिस्ट में शुमार है. उन्होंने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दी हैं. पहलाज निहलानी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में देकर उन्हें हमाशा के लिए अमर कर दिया है.

CBFC के पूर्व अध्यक्ष थे पहलाज निहलानी

फिल्म निर्माता के अलावा पहलाज निहलानी को CBFC के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी जाना जाता है. जिन्होंने कई बड़े फैसले लेकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. हालांकि, उनके कुछ निर्णयों की वजह से विवाद भी जरूर खड़ा हुआ, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बेबाकी से अपने विचार रखे.

---विज्ञापन---

फिल्मों में छोड़ी गहरी छाप

उनका फिल्मी सफर कई दशकों तक चला और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अपनी यादगार फिल्में देकर खुद की अलग पहचान बनाई. उनके काम करने का तरीका और सिनेमा के प्रति उनका समर्पण दर्शकों और हिंदी सिनेमा में हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों को सदमा लगा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बहरहाल, हिंदी सिनेमा का एक ऐसा चेहरा जो अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री में दिए उनके योगदान और उनकी बनाई फिल्मों के जरिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2026 11:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola