Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर उनके ऊपर नाराज होते नजर आए. दलेर सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंत्री ने दलेर मेहंदी को इवेंट में सरेआम फटकार लगाई और बोला, ‘आपसे बोला नहीं जा रहा है तो आप गाना क्या ही गाएंगे. बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी उस वक्त शराब के नशे में थे, जिसे लेकर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने नाराजगी जताई.
दलेर मेहंदी पर भड़के कैबिनेट मंत्री
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री ने दलेर मेहंदी को कथित रूप से स्टेज पर शराब के नशे में आने और परफॉर्मेंस के दौरान डबिंग करने के लिए फटकार लगाई. वीडियो में दलेर मेहंदी पर भड़कते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, “यहां नवरात्रि के लिए दुर्गा माता का प्रोग्राम चल रहा है और आप शराब पीने के बाद परफॉर्म कर रहे हैं जो कि सही नहीं है.”
"पैसे देकर लाए हैं ताकि लोगों को एंटरटेंन करें, दारू पी रखी है, गाना क्या गाएंगे" ◆ दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा ◆ टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेले की है घटना #DilerMehndi | Daler Mehndi | Tutak Tutiya https://t.co/ytvolw4yc4
— News24 (@news24tvchannel) October 19, 2026
स्टेज से चले जाने को कहा
उन्होंने आगे कहा, “हमने आपको बुलाया, जिससे लोगों का मनोरंजन हो सके. आप हम सबको बेवकूफ बना रहे हैं. ये गलत है. आपका बड़ा नाम है और हम आपका सम्मान करते हैं. आपको इसलिए बुलाया गया है क्योंकि आपका बड़ा नाम है. सर मैं आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहा हूं कि आप स्टेज से चले जाइए.”
इस मामले पर अभी दलेर मेहंदी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.