Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट आई सामने, अगले साल रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से होगा क्लैश

Spirit Release Date: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म अगले साल रणबीर कपूर की 'रामायण' के दूसरे पार्ट से क्लैश करेगी.

Spirit Release Date
Spirit Release Date

Spirit Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. प्रभास की इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे हैं. अब संदीप ने मूवी की नई रिलीज डेट अनाउंस की है. ये फिल्म अगले साल 2027 में दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘स्पिरिट’ की नई रिलीज डेट

फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, ‘डियर प्रभास के फैंस. मैं आपको एक नए पोस्टर से इंट्रोड्यूस करवा रहा हूं एक नई रिलीज डेट के साथ. स्पिरिट अब अक्टूबर 29, 2027 को रिलीज होगी दिवाली पर.’ शुरुआत में मेकर्स ने स्पिरिट की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 तय की थी. मगर अब फिल्म की एक नई रिलीज डेट सामने आई है.

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से होगा क्लैश

बता दें अगले साल दिवाली पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट भी आना है. ऐसे में दोनों फिल्म के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा. रामायण का पहला पार्ट इस साल 2026 दिवाली पर रिलीज हो रहा है. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. अब अगर स्पिरिट की डेट यही रही तो अगले साल स्पिरिट और रामायण के बीच महाक्लैश होगा.

संदीप रेड्डी वांगा की वापसी

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के बाद दर्शक डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में स्पिरिट की नई रिलीज डेट ने दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ा दिया है. इस फिल्म के जरिए संदीप की लंबे समय के बाद वापसी की उम्मीद की जा रही है. उनकी आखिरी फिल्म एनिमल थी, जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे.

स्पिरिट में प्रभास के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. इसमें विवेक ओबेरॉय लीड विलेन के किरदार में हैं. फिल्म को भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिलहाल, सिनेमाघरों में ‘स्पिरिट’ को देखने के लिए फैंस को अभी एक साल और इंतजार करना होगा.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 18, 2026 03:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो