Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ नेपाल में नहीं होगी रिलीज, सरकार ने बताई बैन की वजह

Udta Teer Nepal Release Banned: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' नेपाल में रिलीज नहीं हो पाएगी. नेपाली सरकार ने सेंसर बोर्ड और अपने नियमों का हवाला देते हुए इस फिल्म की रिलीज की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है.

Udta Teer Nepal Release Banned
Udta Teer Nepal Release Banned

Udta Teer Nepal Release Banned: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मच अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. जहां एक तरफ भारत समेत दुनियाभर में इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नेपाल सरकार ने इस फिल्म की रिलीज पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और इसे बैन कर दिया है, जिसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है.

नेपाल सरकार ने फिल्म को किया बैन

फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को भारत और दुनिया के कई देशों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन नेपाल में इसे देखने का सपना देख रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है. नेपाल सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेकर्स को लेटर भेजकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

---विज्ञापन---

किस वजह से नेपाल में लगा प्रतिबंध?

नेपाल सरकार के सेक्शन ऑफिसर बिशाल भंडारी द्वारा मेकर्स को भेजे गए पत्र (जो नेपाली बिक्रम संबत कैलेंडर के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ) में बताया गया है कि यह फिल्म वहां के ‘फिल्म (निर्माण, प्रदर्शन और वितरण) अधिनियम, 2026 बी.एस.’ की धारा 5(3) के तहत प्रतिबंधित कंटेंट के दायरे में आती है.

क्या है फिल्म की अनोखी कहानी?

फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में जासूसी करने के इरादे से आता है लेकिन अपनी याददाश्त खो बैठता है. इसके बाद वह खुद को भारत का सच्चा देशभक्त समझने लगता है और पाकिस्तान की साजिशों और आतंकियों के खिलाफ ही मोर्चा खोल देता है. इस पूरे ड्रामे में भरपूर कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

मेकर्स और स्टारकास्ट की पूरी डिटेल

आकाश ए कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा और अचिन जैन जैसे दिग्गज मेकर्स ने धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

ट्रेलर्स ने इंटरनेट पर मचाया है गदर

फिल्म के अब तक दो ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिला है. करीब तीन हफ्ते पहले आए पहले ट्रेलर को 39 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि पिछले हफ्ते रिलीज हुए दूसरे ट्रेलर ने भी महज 6 दिनों में 25 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2026 05:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो