Monday, 15 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 75 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर पीबो ब्रायसन का निधन

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सिंगर पीबो ब्रायसन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया.

---विज्ञापन---

मनोरंजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सिंगर पीबो ब्रायसन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. परिवार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, स्ट्रोक आने के कुछ दिनों बाद उन्होंने 2 जून को अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली.

ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित

पीबो ब्रायसन अपनी शानदार आवाज और यादगार डुएट गानों के लिए दुनियाभर में मशहूर थे. उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान डिज्नी की फिल्मों के गानों से मिली. साल 1991 में उन्होंने सेलीन डियोन के साथ फिल्म Beauty and the Beast का टाइटल ट्रैक गाया था, जो दुनिया भर में बड़ा हिट साबित हुआ. इस गाने के लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला.

---विज्ञापन---

इतिहास रचने वाला सिंगर

इसके बाद 1992 में पीबो ब्रायसन ने रेजिना बेले के साथ A Whole New World गाया, जो फिल्म Aladdin का हिस्सा था. ये गाना इतिहास रचते हुए बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया. खास बात ये रही कि ये किसी एनिमेटेड फिल्म का पहला गाना था जिसने ये उपलब्धि हासिल की.

परिवार ने दी जानकारी

परिवार ने एक भावुक बयान जारी करते हुए कहा कि दुनिया भर से मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन ने उन्हें भावुक कर दिया है. परिवार का कहना है कि पीबो की आवाज और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा.

---विज्ञापन---

कैसे हुई करियर की शुरुआत

साउथ कैरोलिना में जन्मे पीबो ब्रायसन ने किशोरावस्था में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने कई हिट गाने दिए और R&B म्यूजिक की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई. उनके मशहूर गानों में If Ever You’re in My Arms Again, Can You Stop the Rain और Tonight, I Celebrate My Love शामिल हैं.

5 दशक में दिए एक से बढ़कर एक गानें

अपने पांच दशक लंबे करियर में पीबो ब्रायसन ने 20 स्टूडियो एल्बम रिलीज किए और उन्हें 8 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया. साल 2019 में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था, लेकिन वो उससे उबर गए थे. पीबो ब्रायसन अपने पीछे पत्नी तान्या बोनिफेस, बेटी लिंडा और बेटे रॉबर्ट को छोड़ गए हैं. उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और दुनियाभर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 01:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola