Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

9 साल की शादी, IVF भी हुआ फेल… बच्चे की चाह में तड़प रहीं मोनालिसा, पति बोले- ‘कब तक बहाने…’

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने शादी के 9 साल बाद बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की. इस दौरान विक्रांत ने IVF का भी जिक्र किया.

---विज्ञापन---

Monalisa IVF Failed: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के 9 साल बाद भी वह और उनके पति विक्रांत सिंह माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में विक्रांत ने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की और बताया कि दोनों ने IVF का सहारा भी लिया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

विक्रांत सिंह ने बच्चे पर कही ये बात

एक इंटरव्यू में विक्रांत सिंह ने बताया कि समय के साथ परिवार बढ़ाने की इच्छा और भी मजबूत हो गई है. उन्होंने कहा कि करियर और काम की वजह से शुरुआत में कई बार बच्चे की प्लानिंग टलती रही, लेकिन अब उन्हें महसूस होता है कि हर चीज का एक सही समय होता है.

---विज्ञापन---

मोनालिसा-विक्रांत की बच्चे की चाह

विक्रांत ने कहा कि जब इंसान अपने करियर में आगे बढ़ रहा होता है, तब उसे पैसा, नाम और काम सबसे ज्यादा जरूरी लगते हैं, लेकिन समय कब निकल जाता है, इसका एहसास बाद में होता है. उन्होंने माना कि अब वह और मोनालिसा दोनों बच्चे चाहते हैं, लेकिन यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो अचानक से हो जाए.

परिवार की ओर से बच्चे को लेकर सवाल

एक्टर ने बताया कि परिवार की तरफ से भी उन्हें अक्सर बच्चे को लेकर सवालों का सामना करना पड़ता है. उनकी मां और बहन भी चाहती हैं कि घर में बच्चे की किलकारी गूंजे. ऐसे में कई बार उन पर मानसिक दबाव भी महसूस होता है. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वह इस विषय को लेकर किसी तरह का तमाशा नहीं बनाना चाहते.

---विज्ञापन---

IVF पर विक्रांत ने बताई सच्चाई

विक्रांत ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने और मोनालिसा ने कई कोशिशें कीं और IVF ट्रीटमेंट भी करवाया, लेकिन किस्मत ने अभी तक उनका साथ नहीं दिया. उनका मानना है कि शायद अभी सही समय नहीं आया है. बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बच्चे को लेकर होने वाली चर्चाएं और लोगों की सलाह कभी-कभी मन को छू जाती हैं.

कब हुई थी दोनों की शादी?

हालांकि वह और मोनालिसा इस स्थिति का सामना मिलकर कर रहे हैं. बता दें, कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह की शादी साल 2017 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में हुई थी. दोनों टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल्स में गिने जाते हैं. बहरहाल, अब उनके फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यह स्टार कपल अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करेगा.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2026 07:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola