मस्ती और मजाक से भरपूर शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. यह कलर्स टीवी का लोकप्रिय शो है और इसका तीसरा सीजन अब खत्म हो चुका है. रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसके बाद विजेताओं के नाम भी घोषित कर दिए गए. टीवी एक्टर अली गोनी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी
दरअसल, ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया. दोनों ने शो में कई तरह की रेसिपी बनाई और शेफ हरपाल के हर चैलेंज को शानदार तरीके से पूरा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बेहतरीन कुकिंग के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया.
शो में पहुंचे रोहित शेट्टी
रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले था, जिसमें एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी शिरकत की. उनके साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कंटेस्टेंट्स भी पहुंचे. सभी कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड फिनाले में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया. स्टंट से हटकर उन्होंने भी शो में कुकिंग की, जिससे दर्शकों का मनोरंजन दोगुना हो गया.
जन्नत जुबैर ने पोस्ट कर जताई खुशी
ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने अली गोनी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में शो की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अली गोनी और ‘लाफ्टर शेफ्स’ के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और ‘लाफ्टर शेफ्स’ के विनर हैं. बिट्टूस! अपनी ‘बिट्टी’ के अलावा किसी और के साथ मैं यह सफर न तो तय कर सकती थी और न ही करना चाहती थी। इस सफर ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया और हमने इसे साथ मिलकर जीता. आप सभी के ढेर सारे प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया.
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ में हुई रणबीर कपूर की एंट्री? एक्टर ने खुद फैंस को दिया बड़ा अपडेट