Dhamaal 4 Box Office Collection Day 17: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 17 दिन बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार बरकरार है. फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, रिलीज के 17वें दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की है. आइए जानते हैं फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
17वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
दरअसल, अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टारर ‘धमाल 4’ ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27 प्रतिशत रही और कुल 5,184 शो चले.
200 करोड़ के पार हुई ‘धमाल 4’
इस तरह फिल्म ने भारत में कुल 149.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से ‘धमाल 4’ अब महज 55 लाख रुपये दूर है। उम्मीद है कि फिल्म सोमवार को भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं, दूसरी ओर फिल्म ने 17 दिनों में दुनियाभर में 201.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार शुरुआत
फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के पहले दिन से ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, समय के साथ इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि ‘धमाल 4’, साल 2007 में शुरू हुई ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Dhamaal Box Office Collection Day 16: ‘धमाल 4’ ने 16वें दिन फिर लगाई छलांग, कर डाला इतने करोड़ का कारोबार