Entertainment News Live: कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ अब खत्म हो चुका है और इसके साथ ही हमारे पास तीसरे सीजन के विनर्स के नाम भी आ चुके हैं. टीवी स्टार्स अली गोनी और जन्नत जुबैर सबसे ज्यादा स्टार्स के साथ शो के विनर रहे. शुरुआत से ही दोनों के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला और अब फाइनली ये जोड़ी विनर साबित हुई.
Kriti Sanon Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन 36 साल हो गईं. कृति आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, बेमिसाल खूबसूरती और कड़ी मेहनत के दम पर वो लगातार इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं. साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत की थी. एक शानदार एक्ट्रेस के साथ ही कृति एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं.
Indian Idol 16 Winner: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 16वें सीजन का 10 महीने लंबा सफर आखिरकार ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया. इसी के साथ ‘इंडियन आइडल 16’ को अपना विनर भी मिल गया है. ओडिशा की 24 साल की ज्योतिर्मयी नायक ने अपने सभी कॉम्पिटिशन को हराते हुए शो की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
Related