Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey Box Office Collection Day 10: संडे को ‘द ओडिसी’ ने मचा दी धूम, 10वें दिन जबरदस्त वापसी, जानें टोटल कलेक्शन

The Odyssey Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिल रहा है. जानें रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Collection Day 10
The Odyssey Box Office Collection Day 10

The Odyssey Box Office Collection Day 10: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं. इंडियन में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. रिलीज के पहले दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन रविवार कितनी कमाई की है.

‘द ओडिसी’ के लिए पहला हफ्ता काफी खास रहा. इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन दर्शक अब भी इसे पसंद कर रहे हैं. रिलीज के पहले हफ्ते शानदार शुरुआत करते हुए ‘द ओडिसी’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 90.30 करोड़ का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

10वें दिन की कमाई

बात करें रविवार यानी रिलीज के 10वें दिन की तो, 10वें दिन ‘द ओडिसी’ ने ₹11.45 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹142.86 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹119.65 करोड़ हो गया है. इससे पहले शनिवार को इसने 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.

The Odyssey
The Odyssey

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. इसे क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और डायरेक्ट लिया है. इस फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं. फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस के लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 27, 2026 07:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola