Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

गुस्से में तिलमिलाई Jasmine Bhasin, Aly Goni की GF का फूटा गुस्सा, जमकर लगाई लोगों की क्लॉस !

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से एक्टर अली गोनी को डेट कर रहीं जैस्मिन ने हाल ही में शादी को लेकर लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने ट्रोल्स और सोशल मीडिया यूजर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनकी शादी कब होगी, इससे किसी और को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 26, 2026 17:44
Share :
Jasmin Bhasin

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से एक्टर अली गोनी को डेट कर रहीं जैस्मिन ने हाल ही में शादी को लेकर लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने ट्रोल्स और सोशल मीडिया यूजर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनकी शादी कब होगी, इससे किसी और को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। जैस्मिन ने कहा कि लोग बार-बार शादी को लेकर सवाल पूछते हैं, जबकि न तो उन्हें शादी का खर्च उठाना है और न ही कोई जिम्मेदारी निभानी है। उन्होंने कहा कि जब शादी होगी, तब सभी को खुद पता चल जाएगा और यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है। एक्ट्रेस का मानना है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसे सवाल पूछते हैं ताकि सामने वाला असहज महसूस करे। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि जो लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं, वही दूसरों पर शादी का दबाव बनाते हैं। जैस्मिन ने इस पूरे मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सवालों पर अब हंसी आती है। वहीं अपने करियर को लेकर भी उन्होंने बड़ी इच्छा जाहिर की। जैस्मिन ने कहा कि वह जल्द ही बॉलीवुड में सुपरहिट डेब्यू करना चाहती हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि सही समय आने पर उनका यह सपना जरूर पूरा होगा। फिलहाल, जैस्मिन और अली गोनी की शादी को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन दोनों ने साफ कर दिया है कि वे अपने फैसले सही समय पर ही लेंगे।

First published on: Jul 26, 2026 05:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola