Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

खेसारी लाल ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब ट्रेडिंग लिस्ट में 60वें से सीधे नंबर 1 पर पहुंचा ये भोजपुरी गाना

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का ये गाना यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में 60वें नंबर से सीधे नंबर 1 पर पहुंच गया. जानिए टॉप 5 भोजपुरी गानों की पूरी रैंकिंग और व्यूज रिपोर्ट.

---विज्ञापन---

Bhojpuri Trending Songs: भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक बार फिर खेसारी लाल यादव का दबदबा देखने को मिला है. यूट्यूब की 12 से 18 जून की वीकली ट्रेंडिंग लिस्ट में उनका गाना ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ जबरदस्त छलांग लगाते हुए सीधे नंबर 1 पर पहुंच गया है. खास बात यह है कि पिछले हफ्ते यह गाना 60वें स्थान पर था, लेकिन इस बार इसने 59 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर सभी को चौंका दिया.

कब रिली हुआ था सॉन्ग?

भोजपुरी गानों के शौकीनों के बीच खेसारी लाल की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है और इस गाने की सफलता ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है. दो हफ्ते पहले चार्ट में एंट्री लेने वाले इस गाने को बीते सप्ताह 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. वीडियो में खेसारी के साथ रौशन रोही और नीलम गिरि नजर आ रहे हैं. 10 जून को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

---विज्ञापन---

‘पागले बना देलू’

वहीं, पिछले हफ्ते नंबर 1 पर रहने वाला प्रमोद प्रेमी यादव का गाना ‘पागले बना देलू’ इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गया है. हालांकि गाने की लोकप्रियता अब भी बरकरार है. पिछले सप्ताह इसे करीब 45 लाख व्यूज मिले. यह गाना पिछले 9 हफ्तों से लगातार ट्रेंडिंग चार्ट में बना हुआ है.

‘कमर में दागी’

टॉप 5 में खेसारी लाल यादव का एक और गाना ‘कमर में दागी’ भी शामिल है. यह गाना पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पिछले सप्ताह इसे 43 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. दिलचस्प बात यह है कि यह गाना पिछले 12 हफ्तों से चार्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.

---विज्ञापन---

‘सड़िया सरकवा राजा जी’

चौथे नंबर पर नीलकमल सिंह का लोकप्रिय गाना ‘सड़िया सरकवा राजा जी’ है. हालांकि, इसकी रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट आई है, लेकिन दर्शकों का प्यार अभी भी बना हुआ है. गाने को बीते सप्ताह 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिले.

‘राजाजी के दिलवा’

वहीं, पांचवें स्थान पर पवन सिंह का गाना ‘राजाजी के दिलवा’ है. पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज में सजा यह गाना पिछले 37 हफ्तों से ट्रेंडिंग चार्ट का हिस्सा बना हुआ है. गाने को पिछले सप्ताह 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिले, जबकि इसके कुल व्यूज 41 करोड़ से भी अधिक हो चुके हैं. कुल मिलाकर, इस हफ्ते की ट्रेंडिंग लिस्ट में खेसारी लाल यादव का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है. उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके स्टारडम को और मजबूत कर रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2026 06:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola