Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हनुमान अंश’ की फैन हुईं कंगना रनौत, बोलीं- ‘ये फिल्म नहीं सत्संग है’

Kangana Ranaut on Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका महका रही है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस फिल्म की फैन हो गई हैं. उन्होंने खुलकर फिल्म की तारीफ की है.

kangana ranaut praises hanuman ansh

Kangana Ranaut on Hanuman Ansh: देशभर में इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ की खूब चर्चा हो रही है. सिनेमाघरों में छाई ये फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. बाबा नीम करौली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म की कमाई ने हर किसी को चौंका दिया है. पहले दो हफ्ते ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली, उसके बाद इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है. मामूली बजट में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस फिल्म की तारीफ की और लोगों इसे देखने की अपील भी की है.

कंगना रनौत ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “हनुमान अंश सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सत्संग है. इसमें उन लोगों की छोटी-छोटी कहानियों को बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है, जिन्होंने नीम करौली बाबा को साक्षात अनुभव किया था. अपनी थेरेपी छोड़कर इसे जरूर देखें.”

---विज्ञापन---

पहले दो हफ्ते फ्लॉप रही ‘हनुमान अंश’

बात करें फिल्म की तो, हनुमान अंश शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया गया है. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए और अगले दो हफ्तों तक ये फ्लॉप साबित रही. ये फिल्म पहले हफ्ते 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते मात्र 40 लाख कमा पाई थी. वहीं तीसरे हफ्ते से इसकी किस्मत बदल गई और इसने तेजी से 10.40 करोड़ का कलेक्शन तय किया.

50 करोड़ पार हुई ‘हनुमान अंश’ की कमाई

चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ कमाए तो वहीं 23वें दिन इसने 9.25 करोड़ कमाए. वहीं 24वें दिन इसने सबसे ज्यादा कमाई की और इसका कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपये रहा. 25वें दिन फिल्म ने 25 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 26वें दिन इस फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ अब फिल्म ने 50 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लिया है. लगभग 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2026 07:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola