Friday, 4 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहिद कपूर बनेंगे ‘ड्रैगन’ का नया सरप्राइज? जूनियर NTR-आलिया भट्ट की फिल्म में मिला अहम रोल!

जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में आलिया भट्ट के बाद शाहिद कपूर की एंट्री की खबर चर्चा में है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

JR Ntr Dragon-Shahid Kapoor-Alia Bhatt
JR Ntr Dragon-Shahid Kapoor-Alia Bhatt

साल 2026 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘टॉक्सिक’ तक शामिल हैं. इनके अलावा साउथ की कई फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं. इन दिनों जूनियर NTR की आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ भी चर्चा में बनी हुई है. यह फिल्म अगले साल 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कुछ समय पहले फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें जूनियर NTR दमदार लुक में नजर आए थे. हालांकि, शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लग गई थी, जिसके बाद वह ब्रेक पर हैं. इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.

शाहिद कपूर बनेंगे ड्रैगन का हिस्सा

दरअसल, जूनियर NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ में रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. वहीं, हाल ही में खबर सामने आई है कि फिल्म में शाहिद कपूर की भी एंट्री होने वाली है. 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा होंगे. फिल्म में शाहिद एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. हालांकि, अभी तक एक्टर के रोल को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, मेकर्स ने भी शाहिद की फिल्म में एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

---विज्ञापन---

ड्रैगन में दिखेंगे ये एक्टर्स

बता दें कि आलिया भट्ट और जूनियर NTR इससे पहले फिल्म ‘RRR’ में साथ काम कर चुके हैं. यह दूसरी बार है जब दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. वहीं, अगर शाहिद कपूर की फिल्म में एंट्री की खबर पक्की होती है, तो वह पहली बार किसी साउथ की फिल्म में नजर आएंगे. ‘ड्रैगन’ में जूनियर NTR के अलावा बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

शाहिद कपूर वर्कफ्रेंट

वहीं, शाहिद कपूर के काम की बात करें तो वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आए थे. इसमें उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. इसके अलावा, वह अपनी हिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के सीजन 2 की तैयारी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने जिस फिल्म को किया रिजेक्ट, उसी ने शाहिद कपूर को बना दिया स्टार, फिल्म रही सुपरहिट

First published on: Sep 04, 2026 10:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola