---विज्ञापन---
Ranveer Singh ने जिस फिल्म को किया रिजेक्ट, उसी ने शाहिद कपूर को बना दिया स्टार, फिल्म रही सुपरहिट
Ranveer Singh Rejected Blockbuster Film: बॉलीवुड में कई बार कलाकारों के एक फैसले उनके करियर की दिशा बदल देते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' के साथ. आज यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाहिद नहीं, बल्कि रणवीर सिंह थे.
फिल्म ने शाहिद के करियर को दी ऊंचाई
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' तेलुगु सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक थी. फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और शाहिद कपूर के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया.
रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी फिल्म
हालांकि, फिल्म की कहानी यहां तक पहुंचने से पहले एक दिलचस्प मोड़ से गुजरी थी. एक इंटरव्यू में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया था कि जब वह 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने मुख्य किरदार के लिए रणवीर सिंह को ध्यान में रखा था. निर्देशक को लगता था कि रणवीर इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं.
क्यों रणवीर सिंह ने ठुकराया था ऑफर?
लेकिन रणवीर सिंह ने फिल्म करने से इनकार कर दिया. संदीप रेड्डी वांगा के मुताबिक, अभिनेता को उस समय फिल्म का किरदार काफी डार्क और इंटेंस लगा था. इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट का हिस्सा न बनने का फैसला किया.
कैसे शाहिद की झोली में आया ये किरदार?
रणवीर के मना करने के बाद फिल्म के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार किया गया. आखिरकार यह रोल शाहिद कपूर की झोली में आया. उस समय शाहिद कपूर का करियर उतार-चढ़ाव से गुजर रहा था और उनकी कोई भी सोलो फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में 'कबीर सिंह' उनके लिए एक बड़ा जोखिम माना जा रहा था.
फिल्म बॉक्स ऑफिस में लाई थी आंधी!
फिल्म रिलीज हुई तो नतीजे सभी के सामने थे. शाहिद कपूर ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.
'कबीर सिंह' से शाहिद को मिली बड़ी पहचान
'कबीर सिंह' ने न सिर्फ शाहिद कपूर के करियर को नई पहचान दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि कभी-कभी एक अभिनेता द्वारा छोड़ा गया मौका दूसरे कलाकार की जिंदगी बदल सकता है. आज भी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में गिनी जाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.