Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: रश्मिका मंदाना ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे लगी चोट?

Entertainment News Live: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को फिल्म शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई थी. अब एक्ट्रेस ठीक हैं. सोशल मीडिया पर रश्मिका ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

Entertainment News Rashmika Mandanna

Entertainment News Live: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाई रश्मिका मंदाना को लेकर हाल ही में खबर आई कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं. इस खबर ने रश्मिका के फैंस को परेशान कर दिया था. एक्ट्रेस के चाहने वाले लगातार उनके ठीक हो जाने की प्रार्थनाएं कर रहे थे. वहीं सोमवार को खुद रश्मिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की और बताया कि उन्हें चोट लगी कैसे?

एक्ट्रेस की खुद की हेल्थ अपडेट से उनके चाहने वालों को राहत मिली है. उन्होंने साफ किया कि चोट उन्हें ‘Mysaa’ के डांस शूट के दौरान लगी और फिलहाल उन्हें रिकवरी के लिए आराम करना पड़ रहा है. लगातार तीसरी चोट के बावजूद रश्मिका ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह ठीक हैं और इस ब्रेक को सकारात्मक तरीके से ले रही हैं.

14:45 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: Spider-Man स्टार टॉम हॉलैंड को नहीं पसंद है हॉलीवुड

Quote Of The Day By Tom Holland: 'स्पाइडर-मैन' फेम टॉम हॉलैंड ने हॉलीवुड इंडस्ट्री के काले सच और चकाचौंध से दूरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अभिनेता ने कहा कि हॉलीवुड उनके लिए नहीं है और इस बिजनेस का माहौल उन्हें डराता है, इसलिए वे खुद को सामान्य रखने की कोशिश करते हैं. पूरी खबर यहां पढे़ं...

14:42 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: बिग बॉस 20 में सलमान खान लाएंगे 'करण अर्जुन' वाला ट्विस्ट

सलमान खान के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दमदार प्रोमो रिलीज हो गया है. टीजर में सलमान खान कहते नजर आते हैं, "जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा." इसके साथ ही मेकर्स ने शो की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:56 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: नेटफ्लिक्स पर इस हप्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Netflix Releases This Week: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. 4 से 9 अगस्त के बीच ओटीटी पर 'ऑपरेशन सफेद सागर' और 'मैं वापस आऊंगा' जैसी कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:19 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: गौरव खन्ना की दर्दनाक तस्वीरों से मचा हड़कंप

khatron ke khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान एक्टर गौरव खन्ना और करण वाही को लगी गंभीर चोटों की तस्वीरों से विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बाद अब शो के मेकर्स ने सुरक्षा को लेकर अपनी सफाई दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:06 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: 8-10 नहीं इस बॉलीवुड फिल्म में हैं 72 के 72 हिट गाने

संगीत और गाने बॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी पहचान हैं. इनके बिना हिंदी फिल्में अधूरी मानी जाती हैं. हर एक बॉलीवुड फिल्म में 4-5 गाने तो जरूर होते हैं. लेकिन क्या आपको उस बॉलीवुड फिल्म के बारे में पता है, जिसमें कुल 72 के 72 हिट गाने थे?...पूरी खबर पढ़ें

12:57 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: सोमवार को भी नहीं थमा 'स्पाइडर-मैन' का तूफान

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 5: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने सोमवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा. फिल्म ने पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 281 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:12 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: Imran Khan करेंगे इस फिल्म से कमबैक

करीब 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद इमरान खान फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की है. इस फिल्म की फिलहाल शूटिंग भी खत्म हो गई है और यह एक ग्रोन अप रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:11 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘जियो हॉटस्टार’ पर धमाल मचाएंगी आ रही ये फिल्में और सीरीज

नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्में और सीरीज भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी. यह भी पढ़ें-

11:55 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment News Live: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रिश्ता हुआ कंफर्म!

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' अपने दूसरे एपिसोड के बाद जबरदस्त चर्चा में आ गया है. शो में हुई बातचीत लगातार दर्शकों का हैरान कर रहा है. इस बार एक्ट्रेस काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के रिश्ते को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

11:23 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘स्पाइडर-मैन’ की एक्ट्रेस मैरी रिवेरा का निधन

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन नो वे होम’ में जैकब बटालोन के किरदार नेड लीड्स की दादी का रोल करने वाली एक्ट्रेस मैरी रिवेरा का निधन हो गया है. 82 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का स्ट्रोक के कारण निधन हुआ है.

मैरी रिवेरा कई दिनों से कोमा में थीं. जब डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम है, तो परिवार ने उन्हें लाइफ सपोर्ट से हटाने का फैसला किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली.

10:34 (IST) 4 Aug 2026
Entertainment News Live: गौरव खन्ना पर मंडराया खतरा!

'खतरों के खिलाड़ी 15' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, इसी के साथ फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है, लेकिन शुरुआत होते ही गौरव खन्ना की हालत देखकर फैंस का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है. दरअसल शो में कंटेस्टेंट्स को संटेंट के दौरान चोटें आईं जिसने लोगों को परेशान कर दिया है. एक्टर गौरव खन्ना और करण वाही ने सोशल मीडिया पर स्टंट के बाद लगी गंभीर चोटों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. इन तस्वीरों में दोनों की पीठ पर रबर बुलेट्स के गहरे निशान और खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे. पढ़ें पूरी खबर...

09:23 (IST) 4 Aug 2026
Rashmika Mandanna Health Update: अब कैसी है रश्मिका मंदाना की तबियत?

अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने एक लंबा नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैलो दोस्तों! चोट लगना बहुत बुरा होता है और मुझे सच में उम्मीद थी कि किसी को पता नहीं चलेगा. पर खैर…, माफ करना कि मैं गायब थी, लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं. ये कुछ समय पहले हुआ था और यह मेरी लगातार तीसरी चोट है. मुझे ये सीख लेना चाहिए कि अपने शरीर को एक इंसान के शरीर की तरह समझूं, न कि किसी मशीन की तरह’.

रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, ‘अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि चोट को लेकर असल में कैसे समझाऊं? दरअसल, कूल्हे (Hip) के दोनों तरफ चार टेंडन होते हैं, जो कूल्हे को पैर से जोड़ते हैं. चोट लगने से मेरे दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया था. उसे वापस जुड़ना होगा, ताकि मैं अपना पैर उठा सकूं और बाकी चीजें कर सकूं. ये चोट मुझे फिल्म ‘Mysaa’ के लिए मेरे डांस शूट के दौरान लगी. ये पक्का अब तक का मेरा सबसे जबरदस्त डांस वाला काम था’.

अपने नोट में आगे रश्मिका ने लिखा, ‘लेकिन चिंता मत करिए. दर्द तो है पर ऐसा नहीं कि सहा न जा सके… तो बस यही बात है… और मुझे लगता है कि भगवान कह रहे हैं कि अगर तुम पर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी, इसलिए लो… मैं तुम्हारे लिए यह कर देता हूं. आपको पता है, ये सारी चोटें एकदम अचानक लगीं. ये सब अजीबो-गरीब हादसे थे. क्या ही इत्तेफाक है. जबरदस्ती की छुट्टी. हालांकि, मैं कोई शिकायत नहीं कर रही. मैं बहुत सारे पजल सॉल्व कर रही हूं. मुझे पता ही नहीं था कि मैं इसमें इतनी अच्छी हूं.

First published on: Aug 04, 2026 09:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola