Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपना लिया इस्लाम? जानें क्या है सच्चाई

Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली. शादी के बाद गौरी के धर्म परिवर्तन की बातें हो रही हैं. जानें सच्चाई क्या है.

---विज्ञापन---

Gauri Spratt: 5 जुलाई को बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने मुंबई स्थित घर पर एक निजी समारोह में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली. दोनों की शादी की खबरें काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही थीं. वहीं अब फाइनली गौरी आमिर की तीसरी पत्नी बन गई हैं. इस इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में आमिर के करीबी और परिवार वाले उनके साथ मौजूद रहे.

आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी

5 जुलाई 2026 को 61 साल के आमिर खान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी कर ली है. मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर बेहद सादे समारोह में उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें उनके बच्चे, परिवार के लोग और चुनिंदा करीबी दोस्त शामिल हुए. आमिर और गौरी ने ये खास मौका अपने बेहद करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. इस मौके पर करीब 150 मेहमान थे. शादी में आमिर खान के तीनों बच्चे, जुनैद खान, आइरा खान और आजाद शामिल थे. इस इंटीमेट वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. एक तस्वीर में आमिर का छोटा बेटा आजाद भी नजर आया. इसके अलावा गौरी का बेटा भी कपल के बीच में बैठा सबकुछ एन्जॉय करता नजर आया.

---विज्ञापन---

जश्न में शामिल हुए खास मेहमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोड़े ने दोपहर करीब 12:45 बजे आमिर के घर पर शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा किया गया. इस दौरान आमिर के बच्चे इरा खान और जुनैद खान, उनके दामाद नूपुर शिखरे, फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, अंबानी परिवार के सदस्य, एक्ट्रेस एली अवराम, क्रिकेटर इरफान पठान, राजनेता राज ठाकरे और कुछ करीबी दोस्त व रिश्तेदार शामिल रहे.

क्या शादी से पहले गौरी स्प्रैट ने कुबूला इस्लाम?

जश्न के माहौल में सोशल मीडिया पर आमिर की तीसरी शादी को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. कई फैंस के मन में सवाल रहा है कि क्या आमिर खान से शादी करने से पहले गौरी स्प्रैट ने इस्लाम अपना लिया था? हालांकि, अभी तक आमिर या गौरी की ओर से उनके धर्म या धर्म परिवर्तन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसलिए, अभी ऐसा कुछ स्पष्ट नहीं है कि शादी से पहले गौरी ने इस्लाम अपनाया था या नहीं. बता दें आमिर-गौरी ने रजिस्टर्ड मैरिज की है, जिसमें सामने वाले पार्टनर को धर्म परिवर्तन करने की ऐसी कोई जरूरत भी नहीं पड़ती.

---विज्ञापन---

दो शादियां रचा चुके हैं आमिर खान

मालूम हो आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं, बेटी इरा और बेटा जुनैद हैं. रीना दत्ता से दूरी बनाने के बाद साल 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद है. ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और साल 2021 में दोनों अलग हो गए. खास बात ये है कि आमिर आज भी अपनी दोनों पत्नियों का बेहद सम्मान करते हैं और अपनी फैमिली से हमेशा जुड़े रहते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 05, 2026 08:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola