Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Date Confirmed: फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी के जश्न की शुरुआत हो गई है. अंशुला अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 7 फेरे लेने को तैयार हैं. इसकी जानकारी खुद बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी.
इस दिन होगी अंशुला कपूर की शादी
अंशुला की शादी इसी 6 जुलाई को एक बेहद निजी सेरेमनी में की जाएगी. शादी में दो अलग-अलग संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा. शादी की रस्मों के तुरंत बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी रखी गई है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स की मानें तो, शाम को पार्टी में मेहमानों को ‘मॉडर्न इंडियन’ ड्रेस कोड फॉलो करने के लिए कहा गया है.
कपूर खानदान में खुशियों की लहर
अंशुला और रोहन की शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून से हुई, रोहन के परिवार ने ‘माता की चौकी’ आयोजित कर आशीर्वाद लिया था. उस उत्सव की शाम में पूरा कपूर खानदान ट्रेडिशनल ड्रेस में सज-धजकर पहुंचा, जिनमें संजय कपूर, महीप, सुनीता, शनाया, जाह्नवी और खुशी कपूर शामिल थे. अंशुला, बोनी कपूर और अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की थीं. अंशुला ने खुद एक इनसाइड वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह शाम माता के आशीर्वाद, ढेर सारे प्यार और डांस से भरी थी. वहीं, भाई अर्जुन कपूर भी अपनी बहन के लिए काफी इमोशनल और रोमांचित दिखे. बोनी कपूर ने पोस्ट कर इसकी खुशी जाहिर की थी.
6 जुलाई को एक-दूसरे के हो जाएंगे अंशुला-रोहन
बात करें अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की तो, दोनों की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया. रोहन ने पिछले साल जुलाई में न्यूयॉर्क के खूबसूरत सेंट्रल पार्क में अंशुला को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था. दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं. अब फाइनली 6 जुलाई को अंशुला-रोहन एक दूसरे के होने जा रही हैं.