Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट, चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हादसे का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस को बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Actress Nushrratt Bharuccha suffers injury in Bali
Actress Nushrratt Bharuccha suffers injury in Bali

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बाली में एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई हैं और वहीं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे में घायल नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में एक्ट्रेस को चोट आई है और अभी उनका बाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक्ट्रेस को कैसे और किस तरह की चोट आई है, अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा समय में नुसरत भरूचा इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं. वहां वो एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं. उसकी शूटिंग जारी थी और इसी दौरान नुसरत के साथ एक एक्सीटेंड हो गया है, जिसकी वजह से नुसरत चोटिल हो गईं. हालांकि इतना ही नहीं नुसरत भरूचा के साथ हुए इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि जागरण नहीं करता है।

नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्म

इस खबर के सामने आने के बाद नुसरत के फैंस की चिंता बढ़ गई है. फैंस एक्ट्रेस की सलामती की दुआएं कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही ‘घूसखोर पंडत’ नाम की फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी संग नजर आएंगी. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा नुसरत टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं.

टाइगर श्रॉफ संग नजर आएंगी नुसरत भरूचा

ये फिल्म नुसरत भरूचा और टाइगर श्रॉफ के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है. पिंकविला ने इसे लेकर बताया, ‘टीम को कोई ऐसा चाहिए था जो कहानी में मजबूती और इमोशनल गहराई, दोनों ला सके. नुसरत हमेशा से सबसे मजबूत चॉइस में से एक रही हैं. उनके रोल में दम है और दर्शक उन्हें एक रोमांचक नए अवतार में देखेंगे.’ हालांकि अभी इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

टीवी से शुरू किया था करियर

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने ‘जय संतोषी मां’ टीवी सीरियल में काम किया था. साल 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘प्यार का पंचनामा’ से एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिली. नुसरत कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में भी नजर आ चुकी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2026 07:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola